Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआधुनिक भारत के महान शिल्पकार थे पण्डित नेहरू

आधुनिक भारत के महान शिल्पकार थे पण्डित नेहरू

जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर कांग्रेसियों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 131 वीं जयंती कृतज्ञतापूर्वक मनायी। लाजपत भवन पर कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किया। यहां कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू को याद करते हुए कहा कि आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू वास्तव में आधुनिक भारत के महान शिल्पकार थे, जिन्होंने देश को जल,थल,नभ से लेकर अंतरिक्ष तक मजबूत किया। पंडित नेहरू उस दूरगामी सोच के नेता थे जिस सोच पर चलकर भारत के राजनीतिक,सामाजिक आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों का विकास हुआ।आज देश को पंडित जवाहरलाल नेहरू के सिद्धांतों और नीतियों पर चलने की जरूरत महसूस हो रही है।इस दौरान मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व ब्लाक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, जिला सचिव भोला तिवारी, अरविन्द त्रिपाठी, विजय कुमार गुप्त,जितेन्द्र जायसवाल, संतोष तिवारी, इमरान मलिक, मोहम्मद फाजिल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments