मेरी माटी मेरा देश”अभियान का ग्राम स्तर पर होगा आयोजन-कन्हैया लाल जायसवाल

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा सलेमपुर मण्डल द्वारा सिचाई विभाग के डाकबंगला पर ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम की तैयारी बैठक की गई।
बैठक में मण्डल प्रभारी रामदास मिश्र ने बताया कि नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत देश के हर गाँव के घर-घर से पवित्र मिट्टी कलश में एकत्रित कर दिल्ली में ‘अमृत वाटिका’ निर्मित की जा रही है।
मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा से भाजपा के राष्ट्र प्रेम को दर्शाया। अब “मेरी माटी मेरा देश”अभियान को ग्राम स्तर पर करना है। 8 से 13 सितंबर तक ग्राम सभा तथा वार्ड में कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा वाले कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर से मिट्टी संग्रह करते हुए उसे एक कलश में भरा जाएगा। प्रत्येक गांव में 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका बनाई जाएगी। इसी तरह नगरीय क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष के हर-घर से एक चुटकी चावल संग्रह किया जायेगा और कलश में भरा जाएगा ।

शोक संवेदना व्यक्त की गई

सेक्टर प्रभारी विनय पाण्डेय के पिता और बूथ अध्यक्ष राणा सिंह के पिता के विगत दिवस हुए मृत्यु के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए शोक संवेदना व्यक्त की।कार्यक्रम को रविन्दर श्रीवास्तव,त्रिपुणायक विश्वकर्मा, बृजेश उपाध्याय,बचनदेव गोंड़ और शेषनाथ भाई आदि ने भी सम्बोधित किया ।
उक्त अवसर पर अशोक तिवारी,अजय दूबे वत्स,आशुतोष तिवारी,अजित मिश्र,दीपक श्रीवास्तव, धनन्जय चतुर्वेदी, इन्द्रजित मौर्य,विकास रौनियार, अनूप मिश्रा,धर्मप्रकाश पांडेय, अनिल ठाकुर,उमाकांत मिश्र,विनय तिवारी,अरविंद तिवारी,अनूप उपाध्याय,मनोज सिंह,पिंटू तिवारी,कृष्णकांत सिंह,राणा गोंड़,यशवंत राजभर,दयाशंकर तिवारी,रामजनम कुशवाहा,अमरदत्त यादव आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, नगदी बरामद

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…

9 hours ago

वृद्धा से पानी मांगकर छीनी थी चेन, पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गांजा व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

9 hours ago

आकाशीय बिजली से महिला की मौत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…

9 hours ago

तेज आंधी पानी में गिरा पेड़ विद्युत व्यवस्था ध्वस्त

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…

9 hours ago

भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले हैं बुलंद- केशवचंद यादव

किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला, परिजनों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल…

10 hours ago

Ballia News: शत-प्रतिशत जनगणना कार्य पूर्ण होने पर शिक्षक धनंजय कुमार राय को मिली बधाई

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक और शत-प्रतिशत पूर्ण करने…

10 hours ago