कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देश के क्रम में, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 23 दिसंबर 2022 को जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर में बालिका जूनियर वर्ग में (अंडर 18 वर्ष) की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। आयोजन प्रातः 10:00 से स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर में होगा।
क्रीड़ा अधिकारी ने जनपद कुशीनगर के समस्त प्रधानाचार्य/ प्रधानाचार्या से अनुरोध करते हुए कहा है कि, वे अपने स्कूल/ कॉलेज के खिलाड़ियों को उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु समय से भेजने का कष्ट करें। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अनिवार्य रूप से आयु के लिए आधार कार्ड/जन्म पात्रता प्रमाण पत्र एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति आईएफएससी कोड सहित प्रस्तुत करना होगा।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…