शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जैतीपुर विकासखंड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई।भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पण किया।गांव वाहनपुर के बूथ संख्या 132 पर पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं ब्लॉक प्रमुख पति राजीव कश्यप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये।उन्होंने बताया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने 60-70 वर्ष पहले विचारों के माध्यम से भारतीय राजनीति को जो जीवनदृष्टि दी, उनका चिंतन-मनन आज भी न केवल भारतीय लोकतंत्र, बल्कि राजनीतिक दलों द्वारा प्रारंभ किए गए विभिन्न कार्यक्रमों में देखने को मिलता है। कार्यक्रम में प्रधान ऋषिपाल कश्यप,अजय प्रताप सिंह,संजीव कुमार सैनी,रामकिशोर,अनिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
