शीतला माता मंदिर में पंचकुंडीय महायज्ञ, दिव्य प्रसाद व भंडारा संपन्नहजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग, संगीतमय रामचरितमानस पाठ बना आकर्षण का केंद्र

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा):
शीतला माता मंदिर, भागलपुर के पावन प्रांगण में शुक्रवार और शनिवार को श्रद्धा और भक्ति का भव्य संगम देखने को मिला। विगत वर्ष सम्पन्न श्री श्री 1008 हनुमान प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर प्रतिष्ठात्मक पंचकुण्डीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, संगीतमय रामचरितमानस पाठ एवं दिव्य प्रसाद व भंडारे का आयोजन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

संगीतमय रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ 13 जून 2025 को शुक्रवार सुबह हुआ, जिसका समापन शनिवार सुबह संपन्न हुआ। इसके उपरांत शनिवार सायंकाल 4:00 बजे से दिव्य प्रसाद और भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य निवेदक अभय मिश्रा द्वारा यह वार्षिकोत्सव श्रद्धा और समर्पण भाव से आयोजित किया गया।

इस भव्य धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। उपस्थित प्रमुख श्रद्धालुओं में शत्रुघ्न मिश्रा, राम मिश्रा, रामाज्ञा मिश्रा, गुलाब यादव, जगत जायसवाल, उदय प्रताप सिंह, रणविजय सिंह, पप्पू सिंह, शत्रुघ्न मौर्य, चंद्रदीप मौर्य, गौरी शंकर मौर्य, श्याम बिहारी मौर्य, महाजन ठठेरा, अमरेश मणि यादव, नन्हे यादव, बिजेंद्र यादव, लाल बाबू यादव, रोशन यादव, संदीप यादव, बृजभूषण यादव, मुलायम यादव, अनिल यादव आदि का नाम उल्लेखनीय रहा।

rkpnews@desk

Recent Posts

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

9 minutes ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

24 minutes ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

46 minutes ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

57 minutes ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

1 hour ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

12 hours ago