मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
देश की प्रतिष्ठित नीट परीक्षा का परिणाम कल जारी किया गया, जिसमें साक्षी दुबे पुत्री मनोज दुबे निवासी ग्राम व पोस्ट काझा मऊ ने अपने श्रम एवं संयम के सही तालमेल से ऑल इंडिया रैंक 6838 के साथ नीट क्वालीफाई कर बड़ी सफलता हासिल की है जिससे परिवार तथा गांव में हर्ष का माहौल है। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय दादी, माता-पिता, चाचा चाची व गुरुजन को दिया है, इनकी हाई स्कूल की शिक्षा अमृत पब्लिक स्कूल मऊ तथा इंटरमीडिएट की शिक्षा बेन हर पब्लिक स्कूल पीलीभीत से हुई है। यह शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है इंटर की परीक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बरेली मंडल में टॉप 10 पोजीशन में थी, इनके पिता मधुबन स्थित जनता इंटर कॉलेज दुबारी मे शिक्षक हैं तो वहीं चाचा और चाची दोनों बीएचयू में असिस्टेंट प्रोफेसर है।
इनके पिताजी पूर्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिन्डरा वाराणसी में फार्मासिस्ट थे वहीं से बेटी को डॉक्टर बनाने की प्रेरणा मिली।
इनका लक्ष्य एक सफल न्यूरोलॉजिस्ट बनकर देश सेवा करने का है।
इनके पिता मनोज दुबे ने बताया कि साक्षी को बचपन से ही शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में अधिक रुचि थी। परिवार ने भी इन्हें इनके पसंद के अनुसार ही क्षेत्र चुनने की स्वतंत्रता प्रदान की जिससे अधिक उत्साह के साथ इन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल किया। इस अवसर पर दिनेश दुबे, अनिल दुबे, भास्कर दुबे, मृत्युंजय दुबे, अशोक दुबे, दिवाकर दुबे आदि लोगों ने उपस्थित होकर बधाई प्रेषित किया।
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…
राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…
BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…
वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…