पंचायत प्रतिनिधियों की विकास को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका होती-बृजेश कुमार पाण्डेय

श्रावस्ती (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर भिनगा विकास भवन परिसर श्रावस्ती में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। जिसमें विकास खण्ड इकौना के उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सह प्राचार्य बृजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की विकास को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विकास खण्ड स्तर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य का दायित्व है कि वह अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के बहुमुखी विकास में अपना सार्थक योगदान सुनिश्चित करें दो या दो से अधिक ग्राम पंचायतों के मध्य तथा जो कार्य ग्राम पंचायत के स्तर से ऊपर की हो उसके विकास का दायित्व क्षेत्र पंचायत का होता है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अधिकार, कर्तव्य एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के की जानकारी हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। जिसमें प्रशिक्षणोपरान्त क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने क्षेत्र पंचायत के विकास की योजना बनाने में सहयोग करने के साथ-साथ सतत विकास लक्ष्य के 9 विषयगत बिंदुओं को भी ध्यान में रखेंगे जिससे कि गरीबी मुक्त गांव बाल मैत्री गांव तथा महिला सुरक्षा के साथ-साथ आजीविका युक्त गांव और सुशासनयुक्त गांव बनाया जा सके । राज्य प्रशिक्षक अजीत तिवारी के क्षेत्र पंचायत के गठन की प्रक्रिया, क्षेत्र पंचायत की समितियों उनके कार्य तथा दायित्व पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने पंचायत कल्याण कोष मातृभूमि योजना पर भी चर्चा करते हुए कहा कि लोगों के सहयोग से भी गांव व क्षेत्र का विकास मातृभूमि योजना के अंतर्गत किया जा सकता है वरिष्ठ प्रशिक्षक डॉ प्रवीण कुमार दीक्षित ने स्वच्छ भारत मिशन तथा ओडीएफ प्लस के साथ-साथ राज्य वित्त एवं केंद्र वित से प्राप्त होने वाली धनराशि तथा उनसे किए जाने वाले कार्यों के संदर्भ में उपस्थित प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी प्रदान किया। सी3 के जिला समन्वयक अशोक शर्मा ने पोषण अभियान तथा नेतृत्व विकास पर चर्चा किया।उक्त अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्नालाल, सिराज ,दिनेश कुमार ,पुजारी ,माता प्रसाद ,सोनी, जीवनलाल रामनिवास ,रीता देवी, मंसाराम ,तबस्सुम ,राजिया बेगम आज लोग मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

21 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग, प्रेम, धन और करियर का हाल

पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…

16 minutes ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

5 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

5 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

6 hours ago

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…

7 hours ago