गोरखपुर जनपद में एच0पी0 डिफेन्स एकेडमी के स्पोर्ट्स मीट का समापन

दो दिवसीय वार्षिक समारोह का समापन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) सिविल लाइन स्थित एच0पी0 डिफेन्स एकेडमी स्कूल को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह गोरखपुर के रीजनल स्टेडियम में भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती अर्चना शाही एंव रिटयर्ड्र कर्नल बी0पी0 शाही थे, इसके अतिरिक्त अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे। प्रधानाचार्य द्वारा सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय श्रीमती अर्चना शाही जी ने अपने कर कमलो द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा वातावरण गुजायमान हो गया।
इसके बाद विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ हुआ जिनमें विद्यार्थियो की 100 मी0 रेस, 400 मी0 रेस, रिले रेस, कबड्डी, खो-खो, बैडमिण्टन आदि खेल मुख्य आकर्षण के केन्द्र रहे तथा सभी बच्चों ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
शान्ती का आह्वान करते हुए नन्हें बच्चों ने एक समूह गान प्रस्तुत किया जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आरंम्भ हुए। नृत्य की लहरियों में समूचा दर्शक वर्ग हिलोरे लेने लगा।
गुरूवार को समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियो के समक्ष जीवन में अनुशासन और खेलों का महत्व बताया और विजेता प्रतिभागी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। लोगो द्वारा विद्यालय की उपलब्धियां की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के उत्साह केा बनाए रखना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते रहने से भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है और देश तभी सुदृढ़ और विकसित बनता है। निर्णायक मंडल के सदस्यों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रंशसा की और कहा कि जहाँ कि युवा पीढ़ी की सोच उन्नत हो वहां ऐसे कार्यक्रम उनकी प्रतिभा को एक नया मंच प्रदान करते है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद किया और कहा कि अध्यापक और अभिभावक की साझेदारी से विद्यार्थियों की उन्नति संभव है।
अतः पूरा वातावरण आंनदमय तालियों की आवाज से गंुजायमान हो उठा।
प्रतियोगिता के प्रथम दिवस के सकुशल संचालन में विद्यालय परिवार के जुबैर खान (प्राचार्य), श्रीमती अर्चना पाण्डेय (मीडिया प्रभारी), श्री विनोद, श्रीमती निधि पाण्डेय, विजय कुमार श्रीवास्तव, ज्योति जायसवाल, मारिया फातिमा, आरती सेठी, प्रशान्त, नीरजा, मो0 फैज़ल तथा अन्य शिक्षकों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

rkpshomnath

Recent Posts

21 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग, प्रेम, धन और करियर का हाल

पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…

3 hours ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

8 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

8 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

8 hours ago