पंचायत भवन अधूरा, कागज पर पूरा- ग्राम प्रधान

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड नवाबगंज की ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर सलारपुर में अधूरे पंचायत भवन को कागजों पर पूरा दिखाकर रुपये निकाल ने का आरोप लगाते हुए शफीक अहमद ने बताया कि पंचायत भवन में न तो लाइटें लगाईं गयीं और न ही पँखे। अन्य कई काम भी नहीं हुए फिर भी फर्जी फर्मों पर भुगतान कर लिया गया।
इसका खुलासा होने के बाद ग्राम प्रधान शफी अहमद ने अपने सचिव आशीष कुमार व उसके मुंशी के विरुद्ध खण्ड विकास अधिकारी को शिकायत प्रार्थना पत्र दिया है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि सचिव द्वारा ग्राम पंचायत के विभिन्न कार्यों के रुपये भुगतान के सम्बंध में डोंगल लिया थाl लेकिन सचिव द्वारा धोखाधड़ी कर ग्राम निधि से रुपये फर्जी फर्मों में भुगतान कर लिया। ग्राम प्रधान ने पंचायत भवन के नाम पर निकाली गई धनराशि के दुरुपयोग/गबन का सचिव व उसका मुंशी को संयुक्त रूप से दोषी बताया है। अधूरे पंचायत भवन को पूरा दिखाकर पैसा निकाल लिया गया है। जबकि मौके पर काफी काम शेष है। पीड़ित ग्राम प्रधान का कहना है कि एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद शिकायत प्रार्थना पत्र पर संतोषजनक जवाब नही दिया गया है। पीड़ित ग्राम प्रधान ने उच्चाधिकारियों से संज्ञान में लेकर दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराकर रिकवरी कराये जाने की माँग की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

8 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

18 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

18 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago