पालघर फैक्ट्री में विस्फोट: एक मजदूर की मौत, चार घायल

पालघर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के एमआईडीसी क्षेत्र में गुरुवार शाम एक फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट में एक मजदूर की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पालघर के पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने बताया कि यह विस्फोट मनोर रोड स्थित लिम्बानी साल्ट इंडस्ट्रीज में हुआ। शाम करीब साढ़े सात बजे फैक्ट्री में रसायन के प्रसंस्करण के दौरान अचानक धमाका हो गया।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/the-merchant-front-raised-its-voice-against-the-shortcomings-in-urban-development-works/

जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि फैक्ट्री में धातु और एसिड को मिश्रित करने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान अचानक विस्फोट हुआ, उस समय वहां पांच श्रमिक मौजूद थे।

एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दो अन्य मजदूर मामूली रूप से घायल हुए, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/a-7-8-magnitude-earthquake-struck-russias-kamchatka-triggering-a-tsunami-alert-but-preventing-major-damage/

दमकल विभाग, आपदा प्रबंधन दल और स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच के बाद हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

डीएम दिव्या मित्तल की सख्ती: शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…

45 minutes ago

कुशीनगर हॉकी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 24 मार्च को फाइनल मुकाबला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…

1 hour ago

नवरात्रि पर बेटी बचाओ अभियान: नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का सशक्त संदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…

2 hours ago

बाल लीलाओं के रस में सराबोर हुआ भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…

2 hours ago

साइबर जागरूकता कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा पर जोर, पुलिस लाइन निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…

2 hours ago

GATE-2026 में डीडीयू के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं की बढ़ी भागीदारी बनी खास उपलब्धि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के पचास से अधिक…

3 hours ago