पहलगाम हमले के विरोध में पाक का पुतला फूंका

भारत सरकार आतंकी ठिकानों को तत्काल करें नष्ट

लार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत के हरिराम चौराहा पर हिन्दू युवा वाहिनी के नेता अरुण सिंह गुड्डू के नेतृत्व मे बीते दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निहत्थे पर्यटको का हत्या करने के विरोध मे पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। अरुण सिंह गुड्डू ने कहा कि हम पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी से कड़ी निंदा करते हैं।भारत सरकार आतंकी ठिकानों को तत्काल नष्ट करे साथ ही पर्यटकों के साथ जिस तरह से कायरतापूर्ण घटना को अंजाम दिया, इसका हिसाब भारत लेगा। उन्होंने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि अविलंब आतंकवादीयो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान देश को भी करारा जवाब दें।उन्होंने कहा कि इस तरह के आतंकी हमले फिर दोबारा ना हो, इसके लिए ठोस कदम उठाया जाना चाहिए। मण्डल प्रभारी बलबीर सिंह दादा ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमारी सहनशीलता और संयम की सारी हदें पार कर दी है, पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए भारतीय सेना उनके घर में घुस कर सबक सिखाने का काम करे और पहलगाम का बदला ले। उक्त अवसर पर रामजीवन चौहान, अभिमन्यु चौरसिया, दया तिवारी, जीतेन्द्र सिंह, प्रिंस सिंह आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

5 मार्च का इतिहास: ब्रह्मोस से ऑस्कर तक की ऐतिहासिक गाथा

5 मार्च का इतिहास: विश्व और भारत की महत्वपूर्ण घटनाएँ 5 मार्च का इतिहास –…

1 hour ago

05 मार्च 2026 का पंचांग: जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त का सही समय

पंचांग 05 मार्च 2026: गुरुवार का विस्तृत पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और चंद्र राशि🗓 आज…

1 hour ago

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

11 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

11 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

12 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

14 hours ago