सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड रेहराबाजार के गोकुलबुजुर्ग गांव में प्रधान प्रतिनिधि अतुल कुमार उपाध्याय और शिक्षक अरविंद उपाध्याय ने मिलकर एक अनोखी मिसाल पेश की है।”
“इन दोनों के आपसी सहयोग से गांव के दो प्रमुख तालाबों में पानी भरवाया गया है। इस पहल से ना सिर्फ गांव की सुंदरता में वृद्धि हुई है, बल्कि सबसे बड़ी राहत मिली है गांव के पशु-पक्षियों को।”
“गर्मी के इस तीव्र मौसम में जहां पानी की हर बूंद कीमती हो जाती है, वहीं यह प्रयास गांव के जीव-जंतुओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं। तालाबों में पानी की उपलब्धता ने उन्हें अपनी प्यास बुझाने और राहत पाने का एक सशक्त माध्यम दिया है।” स्थानीय ग्रामीण झिंकन,मंगरे,रामजस,राकेश,विनय,मनोज,शुभम आदि ने भी इस पहल की जमकर सराहना की है। उनका कहना है कि यह कदम न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि जीव-जंतुओं के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…
झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…
हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…
यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…
लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…