Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचार पहिया वाहन से कुचलकर अज्ञात महिला की दर्दनाक मौत

चार पहिया वाहन से कुचलकर अज्ञात महिला की दर्दनाक मौत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बरहज थाना क्षेत्र ग्राम पैना स्थित रघुनाथ सिंह उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के सामने बुधवार की शाम एक अज्ञात महिला की चार पहिया वाहन से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत।
जिसकी सूचना स्थानीय लोगो ने तत्काल बरहज थाने को दी, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर अज्ञात महिला की शिनाख्त करने में जुट गई हैं, जबकि इस सम्बंध में थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर मौजूद हैं और अज्ञात महिला के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments