Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसड़क हादसे में वृद्ध की दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में वृद्ध की दर्दनाक मौत


बघौचघाट (राष्ट्र की परम्परा) सड़क हादसे में देर रात एक 65 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बघौचघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुरा बाजार के रहने वाले नर्वदेश्वर तिवारी 65 वर्ष घर पर अकेले रहते थे।पत्नी मुंबई में अपने लड़के के पास इलाज कराने गई है। नर्मदेश्वर तिवारी बुधवार देर शाम किसी जरूरी काम से देवरिया गए थे। जहां वह देवरिया सोन्दा चौराहे के समीप सलेमपुर मेन मार्ग पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिए। मौत की सूचना मिलते ही पूरा गांव शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पत्नी इलाज कराने के लिए अपने पुत्र के पास मुंबई गई है।जो मुंबई में जॉब करता है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments