देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देर रात्रि थानाक्षेत्र कोतवाली देवरिया अन्तर्गत मोहल्ला मेहड़ा पुरवा निवासी जितेन्द्र प्रसाद(जाति-हरिजन, उम्र 26वर्ष) पुत्र स्व0शीतल प्रसाद का पुराना जर्जर मकान अकस्मात गिर गया, जिसमें सो रहे जितेन्द्र प्रसाद व उनकी पत्नी बाबी देवी (उम्र 24 वर्ष) की मकान में दबने से मौके पर ही मृत्यु हो गयी, तथा उनकी बड़ी साली चन्द्रकला देवी(28वर्ष) पत्नी चन्दन कुमार निवासिनी विजयीपुर थाना विजयीपुर जिला गोपालगंज (बिहार प्रान्त) गम्भीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा गम्भीर रूप से घायल चन्द्रकला देवी को जिला चिकित्सालय देवरिया लाया गया, जहां चिकित्सको द्वारा उनकी स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया, जहां पर उनका इलाज जारी है।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…
निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…