Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआकाशीय बिजली की जद में आने से किसान पुत्र की दर्दनाक मौत

आकाशीय बिजली की जद में आने से किसान पुत्र की दर्दनाक मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल तहसील क्षेत्र के बेलौली ग्राम पंचायत में गुरुवार की सुबह लगभग 10:00 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर (17) की धान की रोपाई के खेत की मेड बंदी करते समय मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेलौली ग्राम पंचायत निवासी शिवम यादव पुत्र राममिलन यादव के खेत में धान की रोपाई चल रही थी। 17 वर्षीय शिवम यादव खेत की मेड़बंदी कर रहा थाl 10:00 के लगभग अचानक बारिश शुरू हो गया और इसी दौरान आसमान से तेज आवाज के साथ बिजली खेत में गिरी। जिसकी जद में शिवम आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। शिवम पार्वती इंटर कॉलेज मेंहदावल से इसी वर्ष 12 वीं पास किया था।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल रविंद्र सिंह ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोर के मौत की सूचना मिली हैl जिस पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments