आदमखोर तेंदुआ के हमले में महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में दहशत

पूर्व में भी कई बार आतंक मचा चुका है तेंदुआ

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवा थाना अंतर्गत सेमरहवा में रविवार को आदमखोर तेंदुए ने अपने खेत में काम कर रही एक महिला के ऊपर हमला कर उसको जंगल में लगभग एक किलोमीटर तक खींच ले गया जिससे महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई
सूचना पाकर ग्रामीणों ने भारी संख्या में जंगल की तरफ दौड़ते हुए बड़ी जद्दोजहद के बाद तेंदुए के कब्जे से लाश को छुड़ा पाए।
बताते चलें कि सेमरहवा की शारदा पत्नी कोमल उम्र लगभग 40 वर्ष अपने खेत में निराई का काम कर रही थी तभी अचानक आदमखोर तेंदुए ने उसके ऊपर हमला कर दिया और घसीट कर लगभग एक किलोमीटर जंगल के अंदर चला गया ग्रामीणों के सहयोग से जंगल के अंदर महिला की लाश खून से लथपथ हालत में मिली अब स्थिति यह है कि आस -पास के लोग काफी भयभीत है और डर के साए में जीवन जी रहे हैं।
रेंजर उत्तरी चौक और नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया तेंदुए के हमले की सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकार उत्तरी चौक आरबी यादव मयफोर्स ,नायब तहसीलदार नौतनवा सौरभ श्रीवास्तव तथा थानाध्यक्ष नौतनवा मौके पर पहुंचकर विधिक कार्यवाही में जुट गए ।इस संबंध में नायब तहसीलदार नौतनवा सौरव श्रीवास्तव ने कहा कि शासन से आवश्यक मदद मुहैया कराई जाएगी। हल्का लेखपाल अनिल कुमार पीड़ित परिवार से दस्तावेज लेकर रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए।

इस संबंध में नौतनवा थानाध्यक्ष मनोज राय ने बताया कि लाश का पंचनामा तैयार कर पीएम हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

6 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

8 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

10 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

11 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

11 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

11 hours ago