जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l परिजनों के साथ हरियाणा के एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करने गई कस्बा निवासी महिला की मजदूरी करते समय डंपर की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई।महिला की अचानक मौत से पति प्रेमपाल एवं बच्चों का हाल बेहाल हो गया है।सूचना पर पहुंची हरियाणा पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर, शव को पीएम के लिए भेजा। बुधवार की रात शव जैसे ही कस्बे में पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया, किसी तरह मोहल्ले वालों नें ढाढस बधाया।कस्बा निवासी प्रेमपाल की पत्नी सोनी देवी की उम्र तकरीबन 35 वर्ष थी,कमाई का कोई जरिया न होने के कारण 20 दिन पहले ही वह पति व बच्चों के साथ हरियाणा ईट भट्टे पर मजदूरी करने हंसी खुशी से गई थी। उसके साथ 3 माह की एक बच्ची भी थी,लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।मंगलवार को भट्टे पर मजदूरी करते समय सोनी देवी को डंपर ने कुचल दिया,जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आंखों के सामने घटना देख पति प्रेमपाल एवं बच्चों का हाल बेहाल हो गया।सूचना पर पहुंची हरियाणा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम को भेजा।बुधवार रात शव जैसे ही घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया,हर किसी की आंखें नम हो गई।गुरुवार की सुबह गमगीन माहौल में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक महिला सोनी देवी के 6 बच्चे हैं।जिसमें 5 लड़कियां है,एक बेटी की उम्र अभी 3 माह है, एक की शादी हो चुकी है।प्रेमपाल को अब बच्चों की परवरिश की चिंता सता रही है।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…
ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…