राज्यपाल से पुरस्कृत चिकित्सक डॉ.आलोक सिन्हा ने अनाथाश्रम के बच्चों संग मनाया जन्मदिन
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद विधानसभा के विधायक अंकुर राज तिवारी ने राज्यपाल से पुरस्कृत चिकित्सक डॉ.आलोक सिन्हा के जन्मदिन पर मुख्यालय स्थित एक अनाथाश्रम के बच्चों के साथ केक काटकर बधाई दी साथ नूतन वर्ष की भी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कड़ाके की ठण्ड को देखते हुए बच्चों में गर्म कपड़े एवं कंबल वितरण किया है।
रोटरी क्लब संत कबीर नगर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम पहुंचे लोकप्रिय भाजपा विधायक अंकुर राज तिवारी ने बच्चों के रहन-सहन एवं पठन-पाठन की व्यवस्था का निरीक्षण किया। अपने बीच विधायक को पाकर गदगद बच्चों ने ठंड में गर्म पानी से नहाने के लिए एक गीजर और आरओ मशीन उपलब्ध कराने की मांग किया, जिसपर विधायक अंकुर राज तिवारी ने तत्काल बच्चों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एक गीजर, आरओ मशीन एवं एक इनवर्टर बैटरी व्यवस्था कराई। जिसके बाद विधायक के साथ नववर्ष की खुशियां मनाकर अनाथ बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान विधायक अंकुर राज तिवारी ने राज्यपाल से पुरस्कृत चिकित्सक अलोक कुमार सिन्हा के अवतरण दिवस की खुशियां अनाथ बच्चों के संग मनाई। इस अवसर पर डॉ आलोक कुमार सिन्हा ने अनाथ बच्चों के लिए किचन में प्रयोग होने वाली सामग्री एवं गर्म वस्त्र उपलब्ध कराया। यहां पर रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉ सोनी सिंह सचिव वंदना गुप्ता ने अनाथ बच्चों में विटामिन की सिरप उपलब्ध कराया। अनाथ बच्चों के साथ खुशियां मनाकर सुखद अनुभूति का एहसास करते हुए सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य है कि अपने मन, वचन और काया से अनाथ, गरीब, असहायों की मदद करना। जो लोग दूसरों की मदद करते हैं, उन्हें मानसिक शांति और आनंद का अनुभव होता है।
इस अवसर पर बागेश तिवारी, विवेक सिंह, रिंकू सिंह श्रीनेत, सोनू राय, व्यवसायी विकास गुप्ता सहित आश्रम के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
24 सितंबर को मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन 6 राशियों को रहना होगा…
यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…
मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…
विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…
AK-47 आरोप से MLC चुनाव तक गरमाई सियासत, अनंत सिंह और नीरज कुमार फिर आमने-सामने…
यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव की आहट, बीजेपी-सपा के बीच नए सियासी…