पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन: शास्त्रीय संगीत जगत में शोक

मिर्जापुर/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय शास्त्रीय संगीत के दिग्गज और पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन हो गया है। वे 89 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें मिर्जापुर के ओझला स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह 5 बजे उन्होंने अपने मिर्जापुर आवास पर अंतिम सांस ली।

लंबे समय से बीमार थे पंडित जी

परिवार के अनुसार पंडित छन्नूलाल मिश्र की तबीयत पिछले कई महीनों से खराब थी। उन्हें बेड सोर और खून की कमी की समस्या थी। बीते शनिवार को अचानक हार्ट अटैक आने के बाद उनका इलाज जारी था। डॉक्टरों ने उन्हें रक्त चढ़ाया, लेकिन स्थिति गंभीर बनी रही।

परिजनों की पुष्टि

उनकी पुत्री और केबी कॉलेज की प्रोफेसर नम्रता मिश्रा ने बताया कि सुबह पिता का निधन हो गया। उन्होंने कहा, “बाबूजी लंबे समय से बीमार थे, डॉक्टर लगातार इलाज कर रहे थे, लेकिन आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।”

संगीत जगत में शोक की लहर

पंडित छन्नूलाल मिश्र बनारस घराने के विख्यात शास्त्रीय गायक थे। उन्हें ठुमरी, दादरा और भजन गायन में महारत हासिल थी। उनके निधन की खबर से पूरे संगीत जगत और उनके शिष्यों में शोक की लहर दौड़ गई है।

सम्मान और योगदान

भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई।

वाराणसी से उनका गहरा नाता रहा और वे भक्ति संगीत और लोक धुनों के प्रचार-प्रसार में हमेशा अग्रणी रहे।

अंतिम संस्कार

परिवार ने बताया कि अंतिम संस्कार की तैयारी मिर्जापुर/वाराणसी में की जा रही है। संगीत प्रेमी और शिष्य बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश में आज का मौसम: कई जिलों में बारिश, कुछ जगहों पर धूप

Karan Pandey

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

7 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

7 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

8 hours ago

सीएम मॉडल स्कूल निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खटौली में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय…

8 hours ago

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयास से 6969 करोड़ की परियोजना मंजूर, बाराबंकी-बहराइच के बीच सफर होगा आसान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से बाराबंकी से…

9 hours ago

गुरुवार को देखा जाएगा ईद का चांद इबादत में बीता 28वां रोजा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जहन्नम से आजादी का अशरा चल रहा है। ईद आने वाली है। नमाज,…

9 hours ago