पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ की जाए धान खरीद- मंडलायुक्त

गोण्डा। (राष्ट्र की परम्परा)l 1 नवंबर से प्रारंभ हो रही धान खरीद को पूरी पारदर्शिता एवं इमानदारी के साथ किए जाने के लिए बैठक आयुक्त देवीपाटन मंडल एम.पी.अग्रवाल की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में संपन्न हुई। देवीपाटन मंडल में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक 246 क्रय केंद्रों पर कॉमन धान के लिए 2040 रुपय प्रति कुंतल एवं ग्रेड ’ए’ के लिए 2060 रुपए प्रति कुंतल की दर से खरीद की जाएगी। सभी क्रय केंद्र प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक खुले रहेंगे 02 नवंबर तक देवीपाटन मंडल में कुल 16.36 मी0टन की धान की खरीद की जा चुकी है।
खरीफ विपणन वर्ष 2022–23 देवीपाटन मंडल में 352200 मी0टन धान क्रय लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी क्रय केंद्रों पर दो इलेक्ट्रॉनिक कांटा, एक नमी मापक यंत्र, एक विनोइंग फैन,डबल जाली का झलना व एनालिसिस किट रखी जाएगी।
क्रय केंद्रों पर किसानों का धान की खरीद ई-पॉप मशीन के माध्यम से की जाएगी। सभी क्रय केंद्रों पर धान खरीद की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। यह जानकारी बैठक में संभागीय खाद्य नियंत्रक सरजू प्रसाद द्वारा दी गई।
बैठक में आयुक्त द्वारा क्रय केंद्रों पर धान खरीद हेतु समस्त तैयारियां पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों पर बेसिक सुविधाएं उपलब्ध हो। क्रय केंद्र पर बैनर, बोरो की उपलब्धता, कृषकों के लिए बैठने व पेयजल की व्यवस्था आदि सुनिश्चित की जाए। आयुक्त ने कहा कि मंडल के सभी जिलों में धान क्रय केंद्रों पर पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ धान क्रय किया जाए। धान क्रय केंद्र पर किसान भाई को धान विक्रय करने के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। धान खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर अपर आयुक्त राकेश चंद शर्मा, क्रय केंद्र प्रभारी, जिला समन्वयक, पीसीएस, यूपीएसएस भारतीय खाद्य निगम उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

8 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

8 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

8 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

8 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

8 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

8 hours ago