अब बिना बॉयोमेट्रिक सत्यापन जमा हो रहे हैं छात्रवृत्ति आवेदन पत्र

प्रदेश भर के सामान्य व एससी-एसटी वर्ग के छात्रों को बड़ी राहत

आगले सत्र 2025-26 में लागू होगी बॉयोमेट्रिक व्यवस्था

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अब जनपद सहित प्रदेश भर के कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत सामान्य व एससी-एसटी सामान्य वर्ग के लाखों छात्रों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने बड़ी राहत दे दी है। इन छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदन पत्र अब बिना बॉयोमेट्रिक सत्यापन के ही ऑनलाइन अग्रसारित किए जा रहे हैं।
ज्ञात हो कि सत्र 2024-25 में शैक्षिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों का बॉयोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य था।
जारी आदेशों में कहा गया है कि सत्र 2024-25 से सभी शैक्षिक संस्थाओं में पूर्व दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति में छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों का बॉयोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य है। यदि किसी छात्र का बॉयोमेट्रिक से सत्यापन नहीं होता तो आवेदन पत्र जमा नहीं हो सकता। लेकिन प्रदेश के अनेक जिलों में बॉयोमेट्रिक डिवाइस नहीं होने से छात्रों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। जबकि आवेदन पत्र ऑनलाइन अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी है। शासन ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय को स्थिति यह स्थिति बताते हुए सत्र 2024-25 के लिए अनिवार्यता से छूट की अपील की। जिसके क्रम में प्रदेश भर में बॉयोमेट्रिक से सत्यापन बंद हो गया है और बॉयोमेट्रिक के बिना भी छात्रवृत्ति आवेदन पत्र जमा किए जा रहे हैं। एनआईसी ने पोर्टल में बदलाव भी कर दिया है। लेकिन सत्र 2025-26 से बॉयोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा। इस आशय का निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारियों को भेज दिया गया है।

Karan Pandey

Recent Posts

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

3 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

4 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

4 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

4 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

4 hours ago