Categories: Uncategorized

भारी बारिश के बीच जम्मू से 6,900 से अधिक श्रद्धालु रवाना


जम्मू,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क ब्यूरो) दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन के लिए शनिवार तड़के 6,900 से अधिक श्रद्धालुओं का एक नया जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। यह जत्था कठिन मौसम और भारी बारिश के बावजूद भारी उत्साह और आस्था के साथ यात्रा पर निकला।

अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर प्रशासन और सुरक्षा बलों ने मौसम की चुनौती को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं को पहलगाम और बालटाल – दोनों परंपरागत मार्गों से भेजा जा रहा है।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इस जत्थे में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा श्रद्धालु शामिल हैं। मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा की चेतावनी के बावजूद श्रद्धालुओं में किसी प्रकार की झिझक नहीं दिखी और वे ‘हर हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष के साथ रवाना हुए।

यात्रा कंट्रोल रूम के अनुसार अब तक लाखों श्रद्धालु पंजिकृत हो चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। CRPF, सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां लगातार मार्गों की निगरानी कर रही हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं को अपील की है कि वे मौसम और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें और बिना पंजिकरण के यात्रा पर न निकलें।

ज्ञात हो कि अमरनाथ यात्रा 29 जून से आरंभ हुई है और यह 19 अगस्त तक चलेगी। यह यात्रा हिंदू आस्था का एक बड़ा पर्व मानी जाती है, जिसमें श्रद्धालु समुद्र तल से लगभग 3,888 मीटर ऊंचाई पर स्थित गुफा में बर्फ से प्राकृतिक रूप से बने शिवलिंग के दर्शन करते हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

2 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

2 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

2 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

2 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

3 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

3 hours ago