महिला उत्पीड़न मामलों की जनसुनवाई 7 जुलाई को आयोग की सदस्य ऋतु शाही करेंगी सुनवाई

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही 7 जुलाई को देवरिया में महिला उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों की जनसुनवाई करेंगी। यह सुनवाई पूर्वाह्न 10 बजे से वी.वी.आई.पी. गेस्ट हाउस, निरीक्षण भवन स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित की जाएगी।

इस संदर्भ में जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने जानकारी दी कि इस विशेष जनसुनवाई का उद्देश्य महिलाओं को न्याय दिलाना तथा उनके मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में ऋतु शाही सीधे तौर पर पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी और त्वरित कार्यवाही के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करेंगी।

श्रीमती शाही द्वारा की जाने वाली यह जनसुनवाई न केवल पीड़ित महिलाओं को मंच प्रदान करेगी, बल्कि प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही भी तय करेगी। ऐसे मामलों में लापरवाही अथवा शिथिलता पाए जाने पर सख्त फटकार और दिशा-निर्देश जारी किए जाने की संभावना है।

अधिकारियों को पहले ही निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित अभिलेखों एवं मामलों की अद्यतन जानकारी के साथ समय से उपस्थित रहें, जिससे सुनवाई का कार्य बाधारहित ढंग से संपन्न हो सके।

जनपद देवरिया में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में यह जनसुनवाई एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। आम जनता, विशेषकर महिला शिकायतकर्ता, इस मौके का लाभ उठाकर अपने मामलों को सामने रख सकती हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

कहीं धनवर्षा, कहीं नए अवसरों की बहार, किसके जीवन में खिलेगा खुशियों का संसार?

आज का पंचांग और राशिफल 6 नवंबर 2026: धनतेरस पर जानें 12 राशियों का हाल,…

3 hours ago

ई-रिक्शा में बैठने से पहले जान सकेंगे चालक की पहचान! डीआईजी एस. चनप्पा ने शुरू किया अभियान

ई-रिक्शा में लगा QR कोड खोलेगा चालक की पूरी कुंडली! स्कैन करते ही सामने आएगी…

4 hours ago

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को 2 साल 10 माह की सजा

देवरिया पुलिस की प्रभावी पैरवी से राजेश मिश्रा को न्यायालय ने सुनाया दंड, पांच हजार…

6 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन पर गमगीन हुआ प्रेसक्लब सभागार, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

फोटो ai निर्मित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन की खबर…

7 hours ago