उत्तर प्रदेश में आउटसोर्सिंग प्राइवेट नौकरी के नाम पर आरक्षण खत्म करने का खेल कर रही है भाजपा सरकार – विवेक रंजन

वेतन नहीं मिलने से आउटसोर्सिंग कर्मचारी परेशान.. कहा भूखमरी के कगार पर आ गया परिवार-

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देश के युवाओं, खासकर दलित और पिछड़े वर्ग के युवाओं के साथ आउटसोर्सिंग के नाम पर बड़ी साजिश की जा रही है।आज उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकार ने प्राइवेट नौकरी के नाम पर आरक्षण खत्म करने का खेल कर रही भाजपा का असली चरित्र बताया है।देशभर में संविदाकर्मियों के सैलरी ना मिलने और छंटनी की खबरें आए दिन आती रहती हैं।कभी यूपी में स्वास्थ्यकर्मी तो कभी गोरखपुर में नगर निगम कर्मचारियों की। उक्त बाते
समाजवादी छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव विवेक रंजन ने पत्रकार वार्ता में कहा उत्तर प्रदेश में भी ठेके पर नौकरी पर रखे गए युवाओं की हालत चिंताजनक है। लेकिन सरकारें अपनी नाकामी छिपाने के लिए सभी कार्य ठेके पर प्राइवेट कंपनियों को दे दे रही है जिनपर आरक्षण लागू नहीं है। याद रहे,संविधान हमारी पहचान,आरक्षण हमारी आजादी।
अतः भाजपा सरकार से मांग करता हूं कि आउटसोर्सिंग के नाम पर बेरोजगार युवाओं साथ शोषण हो रहा है इसको जल्द जल्द उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को संज्ञान लेना चाहिए,युवाओं को रोजगार नहीं उसपर मंहगाई की मार। डबल इंजन की सरकार में शराब के ठेके मिले और भाजपा की सरकार में जीएसटी का कर्जा।अब तो उत्तर प्रदेश का हर युवा पूछ रहा है खून चूस कर कौन सा इकोनॉमिक पावर बनाना चाहते हो?

rkpnews@desk

Recent Posts

ईरान में सत्ता का वारिस? मोजतबा खामेनेई बने सुप्रीम लीडर, वंशवाद पर उठे सवाल

पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…

4 hours ago

Israel-US Iran War: तेहरान और उर्मिया में फंसे भारतीय छात्र, हर पल दुआ कर रहे परिवार

Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…

6 hours ago

US-Iran युद्ध: Donald Trump का बचाव — “अगर हमने पहले कार्रवाई नहीं की होती, तो वे हमला कर देते”

वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…

6 hours ago

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

15 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

17 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

17 hours ago