पत्रकारों में आक्रोश फर्जी मुकदमों को लेकर काली पट्टी बांध किया विशाल धरना प्रदर्शन

फर्जी मुकदमे वापस लिए जाने का सिटी सीओ ने दिया आश्वासन

आजमगढ़( राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत संगठन के बैनर तले पत्रकारों पर हो रहे फर्जी मुकदमों को लेकर, 22 मार्च 2023 को काली पट्टी बांधकर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन ज्ञानसिखा टाइम्स कार्यालय से कलेक्ट्रेट होते हुये पुलिस अधीक्षक कार्यालय होकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अम्बेडकर पार्क में धरने पर बैठे रहे, आजमगढ़ पुलिस अधिकारियों द्वारा संज्ञान में न लिए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों ने डीजीपी,आईजी,एडीजी को अवगत कराया। पत्रकारों व उनके परिवार के ऊपर फर्जी मुकदमे को वापस लिए जाने को लेकर 3 घंटे तक धरना चला। इस दौरान कोई भी सक्षम अधिकारी ज्ञापन लेने धरना स्थल पर नहीं पहुंचा, 4 घंटे बीतने के बाद सिटी सीओ और कोतवाल, धरना स्थल पर पहुंचे और पत्रकारों से ज्ञापन प्राप्त किया। अधिकारियों ने बताया कि आज ही रात को दश बजे तक पत्रकारों और उनके परिवार पर दर्ज फर्जी मुकदमे को वापस लिए जाने का आश्वासन दिया है राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी भी दी है कि कल तक वापस नही होता है फर्जी मुकदमा तो 24 मार्च 2023 को इसी पार्क में कई संगठन के पत्रकार मिलकर सर मुड़वाकर मुण्डन संस्कार करेंगे। पत्रकारों ने यह भी याद दिलाया है कि अगर 27 मार्च तक पत्रकारों व उनके परिवार के ऊपर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे को वापस नहीं लिया गया, तो 27 मार्च को विधानसभा के सामने काली पट्टी बांधकर अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए बाध्य होंगे। पत्रकारों द्वारा किए गए इस धरने का समर्थन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा, ऑटो यूनियन के अध्यक्ष कृपाशंकर पाठक, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नजम समीम और विश्व हिंदू परिषद के हलधर दुबे एवं मदरसा मिनी आईटीआई एसोसिएशन की महासचिव एवं प्रांतीय कर्मचारी महासंघ चतुर्थ श्रेणी की प्रांतीय महामंत्री सुफिया बानो ने भी समर्थन दिया है। समर्थन देने वाले संघों ने कहा कि निर्धारित समय से अगर पत्रकारों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो लखनऊ में हमारा संघ धरने में शामिल होने के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कमल सिंह यादव, प्रदेश संगठन मंत्री विनोद सिंह ,डॉ अशोक चौहान, डॉक्टर वीरेंद्र सरोज,शाहनेवाज, दीपक उपाध्याय, डॉ शशि भूषण शर्मा ,राजेश चौबे ,उबेद खान, रामेश्वर विश्वकर्मा, सबलू राजभर, जितेंद्र मौर्य के साथ ब्रजभूषण रजक सहित कई ब्लॉकों एवं कई तहसीलों के सैकड़ों पत्रकारो का हुजूम धरने में शामिल रहा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

7 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

7 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago