Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसम्पूर्ण समाधान दिवस आए 32 मे 4 का मौके पर निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस आए 32 मे 4 का मौके पर निस्तारण

भाटपार रानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी भाटपार रानी रत्नेश त्रिपाठी के अध्यक्षता में सम्पन्न किया गया। जिसमें कुल आए 32 मामले में 4 को मौके पर ही निस्तारण किया जा सका। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन भाटपार रानी तहसील परिसर में ही सक्षम अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। वहीं कुल 32 फरियादियों द्वारा समाधान दिवस के अवसर पर जन सुनवाई हेतु सक्षम अधिकारी के समक्ष अपनी समस्या दर्ज कराई गई, जिसमें कुल राजस्व के 23, पुलिस के 03, विकास से 2, एवं अन्य में कुल 4 मामले सामने आए, जिसमें राजस्व के 4 मामले का निस्तारण मौके पर ही हो सका
जबकि अन्य कुल 28 मामले निस्तारण हेतु अवशेष रहे जिनके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया ।
वहीं इस अवसर पर अन्य सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं राजस्व निरीक्षक आदि सभी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments