हमारे शब्द और हमारी सोच

मेरी रचना, मेरी कविता
हमारे शब्द और हमारी सोच दोनो
ही अत्यंत संवेदनशील होते हैं,
कभी इनसे नज़दीकियाँ बढ़ती हैं,
तो कभी हमारी दूरियाँ बढ़ा देते हैं।

इसीलिये कहते हैं तोल मोल के बोल,
क्योंकि अपने ही शब्द और अपनी
ही सोच, कभी हम समझ नहीं पाते हैं,
और न कभी औरों को समझा पाते हैं।

कहने या करने में ग़लतियाँ होती हैं,
तब क्षमा प्रार्थना भी कर ली जाती है,
पर विश्वास टूट जाने पर न क्षमा काम
करती है और ना ही क्षमा दी जाती है।

ग़लतियाँ करना स्वाभाविक होता है,
पर विश्वास जानकर तोड़ा जाता है,
इसीलिए गलती क्षमा कर दी जाती है,
विश्वास टूटने से क्षमा नही मिलती है।

विश्वास बातों से नहीं भावनाओं को
समझने से आपस में पैदा होता है,
दर्पण की क़ीमत हीरे से कम होती है,
हीरे पहने दर्पण ही हमें दिखाता है।

अमीर वो इंसान नहीं होते हैं
जिनके घर दौलत होती है,
अमीर वो होते हैं जिनके घर
हँसते बेटे, बहू और बेटी हैं।

ख़ुशियाँ मिले न खेत में,
ना ही हाट बाज़ार ।
आदित्य अन्दर खोज ले,
भरा पड़ा आगार ॥

-कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
लखनऊ

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मिलनसार व सरल स्वभाव के धनी बाबू घनश्याम सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवरिया निवासी 65 वर्षीय बाबू घनश्याम…

36 minutes ago

ईंधन की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: डीएम का सख्त संदेश

महाष्टमी-रामनवमी पर प्रशासन सतर्क, पेट्रोल पंपों पर भीड़ से बचने की अपील महराजगंज (राष्ट्र की…

43 minutes ago

विलंब पर सख्ती: पेंशन-देयकों के त्वरित भुगतान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की महत्वपूर्ण…

1 hour ago

पति की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद में पीट-पीटकर की गई थी हत्या, पुलिस की कार्रवाई जारी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)…

2 hours ago

पुस्तकालय सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए एनएटीएस के तहत प्रशिक्षु चयन प्रस्ताव मंजूर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में केन्द्रीय ग्रंथालय एवं विभागीय पुस्तकालयों को…

2 hours ago

डीडीयू शोध पात्रता परीक्षा आज से शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (RET) 27 मार्च…

2 hours ago