ईंधन की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: डीएम का सख्त संदेश

महाष्टमी-रामनवमी पर प्रशासन सतर्क, पेट्रोल पंपों पर भीड़ से बचने की अपील

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की कथित किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि महराजगंज में ईंधन और गैस की कोई कमी नहीं है, बल्कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भ्रम फैलाकर अनावश्यक स्थिति पैदा की जा रही है।
महाष्टमी और रामनवमी के पावन अवसर पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए डीएम ने अपील की कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि जनपद में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और सुचारू रूप से जारी है।
डीएम ने बताया कि प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है और संबंधित विभागों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखा गया है। जनपद में ईंधन और गैस का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है, जिससे किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि अफवाहों के कारण कुछ पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ देखी जा रही है, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में नागरिकों से अपील है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें और किसी एक पंप पर भीड़ न लगाएं। यदि किसी पंप पर अस्थायी रूप से ईंधन समाप्त हो जाए, तो नजदीकी अन्य पंपों पर आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित है।
डीएम ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार नागरिक बनकर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि जनपद में व्यवस्था सुचारू बनी रहे और त्योहारों का माहौल शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बनकटा पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को किया गिरफ्तार, वाटरपंप और गेहूं बरामद

सोहनपुर ओवरब्रिज के पास मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, दोनों आरोपी नोनार पांडेय गांव…

7 minutes ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन, 17 नवंबर को होगा निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन

16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और नाम हटवाने के लिए लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां,…

2 hours ago

राजकीय संप्रेषण गृह में किशोरों के बीच मनाई गई दीपावली, मिठाई और फल बांटकर दीं शुभकामनाएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली के पावन अवसर पर जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं…

2 hours ago

ब्रह्मपुर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार; आधी ईंट और बिजली के तार से युवक की हत्या का खुला राज

नहर पुलिया के पास पुलिस ने दोनों आरोपितों को दबोचा, निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल…

2 hours ago

ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, चार साल की मासूम ने भी गंवाई जान

प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ की बाइट महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा…

3 hours ago

पोखरे में तैरते जूते ने खोला मासूम के लापता होने का राज, पानी में डूबकर पांच वर्षीय अभिराज की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली की रात जिस घर में खुशियों के दीप जलने थे,…

4 hours ago