यू-डायस पोर्टल पर 11 जुलाई तक छात्र-छात्राओं का डाटा फीड कर, प्रणाम पत्र जमा करें: अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने जनपद के समस्त राज्यानुदानित मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्यों को सूचित किया है कि यू-डायस पोर्टल पर School profile and facility, Teacher Modoule and student Modoule फीडिंग/अपडेशन का कार्य पूर्ण किये जाने हेतु कार्यालय पत्र, व्हाट्सएप ग्रूप एवं कार्यालय के दूरभाष के माध्यम से अनेको बार निर्देशित किया गया है, परन्तु अभी तक यू-डायस पोर्टल पर मात्र 42 मदरसों द्वारा ही फीडिंग/अपडेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया गया है तथा वित्तीय वर्ष 2021-22 में पंजीकृत छात्र/छात्राओं के सापेक्ष 34 मदरसो द्वारा 76 से 90 प्रतिशत तक, 58 मदरसों द्वारा 50 से 75 प्रतिशत तक, 51 मदरसों द्वारा 25 से 50 प्रतिशत तक, 16 मदरसों द्वारा 13 से 24 प्रतिशत तक एवं 08 मदरसों द्वारा 07 प्रतिशत तथा 08 मदरसों द्वारा अभी तक पोर्टल पर फीडिंग का कार्य प्रारम्भ ही नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि यू-डायस पोर्टल पर फीडिंग/अपडेशन का कार्य पूर्ण किये जाने हेतु अन्तिम अवसर प्रदान करते हुए तिथि 11 जुलाई 23 नियत की गयी हैl दिनांक 11 जुलाई 23 के पश्चात पोर्टल फ्रीज हो जायेगा। उसके बाद किसी भी प्रकार का संशोधन सम्भव नहीं होगा।
उन्होंने सभी मदरसों को निर्देशित किया है कि यू-डायस पोर्टल पर फीडिंग/अपडेशन का कार्य दिनांक 11 जुलाई 2023 तक अनिवार्य रुप से पूर्ण करते हुए इस आशय का प्रमाण-पत्र उपलब्ध करायें कि “शैक्षिक सत्र 2022-23 में नामांकित समस्त छात्र/छात्राओं का डाटा यू-डायस पोर्टल पर फीड करा दिया गया है। किसी भी छात्र-छात्रा का डाटा फीड करना शेष नहीं है।”

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टीईटी परीक्षा के चलते डीएवी स्कूल के पास लगा जाम, आर्य समाज मार्ग पर घंटों रेंगते रहे वाहन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित टीईटी परीक्षा के दौरान…

2 days ago

भीषण गर्मी में प्यासा हनुमान घाट: नगर पालिका का पेयजल केंद्र बंद, श्रद्धालु और राहगीर परेशान

मऊ (राष्ट्र की परंपरा)।भीषण गर्मी के बीच नगर पालिका परिषद मऊ की लापरवाही लोगों के…

2 days ago

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: दौसा में स्लीपर बस-ट्रेलर की टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई घायल

दौसा (राष्ट्र की परम्परा)। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक…

3 days ago

LPG Price Cut: 5 किलो ‘छोटू’ गैस सिलेंडर हुआ ₹13 सस्ता, जानें आपके शहर में नया रेट

महंगाई के बीच LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। तेल विपणन कंपनियों ने…

3 days ago

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में की जवाबी एयरस्ट्राइक, ISKP ठिकानों को निशाना बनाने का दावा

काबुल/इस्लामाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में कथित एयरस्ट्राइक किए जाने के बाद दोनों…

3 days ago

गीता की दृष्टि में सात्त्विक विवेक: कर्तव्य, धर्म और मोक्ष का मार्ग

दिलीप कुमार अग्रवाल विवेक को बुद्धि, ज्ञान, प्रज्ञा, सूझबूझ अथवा समझदारी भी कहा जाता है।…

4 days ago