स्वयं और समाज थीम के साथ योग कार्यक्रम का आयोजन

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
“स्वयं और समाज के लिए योग” थीम के साथ 10 वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून (शुक्रवार) को कार्मिक विभाग के तत्वधान में वाराणसी मंडल एवं मंडल के प्रमुख स्टेशनों, प्रशिक्षण केन्द्रों तथा डीजल लॉबी में “स्वयं और समाज के लिए योग” /”Yoga for Self and Society.” थीम के साथ योग के कार्यक्रम आयोजित किये गये । वाराणसी मंडल के लहरतारा स्थित अधिकारी क्लब में मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवस्तव के नेतृत्व में शाखाधिकारियों एवं वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ उनके परिजनों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवस्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अधिकारी क्लब के हाल में आयोजित “स्वयं और समाज के लिए योग” थीम के साथ-साथ मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कार्यरत अधिकारियों, रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवार जनों ने बड़े पैमाने पर भाग लेकर कुशल योग प्रशिक्षकों की देख रेख में योगाभ्यास किया ।
इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे अधिकारी क्लब में योग प्रशिक्षक एन के वर्मा द्वारा सूर्य नमस्कार, सर्वांगासन, हलासन, शशक आसन, शलभासन, मकरासन, धनुरासन, वज्रासन, शवासन एवं प्राणायाम के विभिन्न प्रकारों का प्रदर्शन एवं अभ्यास कराया गया । इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव, अपर मण्डल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) रोशन लाल यादव,अपर मंडल रेल प्रबंधक(परिचालन) राजेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आर जे चौधुरी,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) राकेश रंजन,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(C&W) अनुभव पाठक,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर पंकज केशरवानी,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय समेत सभी वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे ।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विनीत श्रीवास्तव ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग अपनाने की शपथ दिलाते हुए कहा कि योग से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और व्यक्ति तनावमुक्त होकर अपने कार्यों को सम्पादित करता है । वर्तमान परिवेश में योग को आवश्यक बताते हुये उन्होंने कहा कि रेलकर्मी योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाकर अपने को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हुये निर्बाध रेल संचलन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वयं और समाज के लिए योग” रखा गया है जो योग के प्राचीन अभ्यास के सार को पूरी तरह से दर्शाता है। योग केवल व्यक्तिगत कल्याण के बारे में नहीं है; यह आंतरिक आत्म और बाहरी दुनिया के बीच संबंध को बढ़ावा देता है। योग को एक संतुलनकारी क्रिया के रूप में कल्पना करें, जो मन और शरीर में सामंजस्य स्थापित करती है, विचार को क्रिया के साथ जोड़ती है, तथा अनुशासन को व्यक्तिगत पूर्णता के साथ जोड़ती है। शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और आत्मिक पहलुओं को एकीकृत करके, योग स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र मार्ग प्रदान करता है, जो हमारे तेज-रफ्तार जीवन में शांति का एक अत्यंत आवश्यक स्रोत है।
इसके तिरिक्त न्यू लोको कालोनी में स्थित इन्द्रप्रस्थ सामुदायिक हाल में भी योगाभ्यास शिविर लगाकर रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग प्रशिक्षक श्री छांगुर यादव -योग प्रशिक्षक द्वारा कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत शरीर के विभिन्न अंगों को सुचारू रूप कार्यशील रखने हेतु योग के निर्धारित विभिन्न आसनों, प्राणायाम एवं प्रार्थना का अभ्यास कराया गया । वाराणसी मंडल पर योग दिवस के संपूर्ण आयोजन की व्यवस्था वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल द्वारा की गई ।
इसके साथ ही कर्मचारी यूनियनो एवं एसोसिएशन की ओर से पूर्वोत्तर रेलवे मिनी स्टेडियम,लहरतारा में आयोजित योगाभ्यास शिविर में भारी संख्या में कॉलोनीवासी रेल कर्मियों ने भाग लिया ।
वाराणसी मंडल पर स्थित अधिकारी क्लब के अतिरिक्त जोनल ट्रेनिंग सेन्टर गाजीपुर, संयुक्त प्रशिक्षण केन्द्र/बनारस कोचिंग डिपो, डीजल लॉबी एवं कोचिंग डिपो मऊ, वाराणसी,गोरखपुर, छपरा तथा मंडल चिकित्सालय वाराणसी, डेमू शेड औड़ीहार, आर.पी.एफ. बैरेक बनारस समेत सभी आर.पी.एफ. पोस्टों, तथा प्रमुख स्टेशनों पर 10 वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग का कार्यक्रम पूरे विस्तार के साथ आयोजित हुआ ।

rkpnews@desk

Recent Posts

Deoria News: भूमि विवाद मामले में जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश, पीड़ित ने फर्जी नाम दर्ज कराने का लगाया आरोप

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सरकंडा में भूमि विवाद का मामला…

5 hours ago

RCB vs GT Playing 11: क्या फाइनल में खेलेंगे फिल सॉल्ट? गुजरात अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतर सकती है

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। आईपीएल 2026 का महामुकाबला अब बस कुछ ही घंटे दूर है।…

7 hours ago

Export Levies: पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात पर केंद्र सरकार ने बढ़ाया शुल्क, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमानन टर्बाइन ईंधन (ATF)…

7 hours ago

Deoria News: बरियारपुर थाने के दरोगा पर रिश्वत और अवैध खनन संरक्षण के आरोप, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा को लेकर…

8 hours ago

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना; बोले- ‘बदले की राजनीति का घिनौना रूप’

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी…

12 hours ago

APO Recruitment 2026: LLB पास युवाओं के लिए 371 सरकारी पदों पर भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (LLB) स्नातकों के लिए शानदार अवसर सामने आया…

14 hours ago