योग पर किया गया जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

क्विज कम्पीटीशन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन

बैनर, स्टिकर, पम्फलेट वितरित कर किया गया प्रचार प्रसार

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, क्षेत्रीय कार्यालय, आजमगढ़ के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, जनपद के सर्वदेव आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, इटौरा चंडेश्वर में जन-जागरूकता कार्यक्रम, संगोष्ठी एवं प्रतियोंगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ-साथ जनपद आजमगढ़ के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के बीच सामूहिक वार्ता कर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस विषय के बारे में बताया गया। जगह-जगह पर पोस्टर व स्टीकर चस्पा किया गया, पम्फलेट वितरण किया गया और मुख्य चैराहों पर विषयागत बैनर के माध्यम से भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में महत्वपूर्ण जागरूकता संदेश दिए गए एवं स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग के महत्व के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर नीलेश मुसरकर ने बताया कि शुक्रवार को 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, 21 जून, 2015 को प्रथम योग दिवस मनाया गया था। उन्होंने बताया कि योग एक कला है जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ता है और हमें मजबूत और शांतिपूर्ण बनाता है। उनके द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता संबंधी शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान योग शिक्षिका दीक्षा वर्मा ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ बनाता है, क्योंकि यह हमें रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। हृदय रोग, मधुमेह और अस्थमा जैसी कई अन्य बीमारियों के लिए योग की सलाह दी जाती है। योग रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और श्वसन संबंधी विकारों को भी दूर करता है। इसलिए अगर आप रोजाना योग करेंगे तो आप स्वस्थ रहेंगे। एक अन्य योग शिक्षिका प्रिनू वर्मा ने बताया कि योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है। चिकित्सा अनुसंधान से पता चला है कि योग शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी तारिक अजीज ने कहा कि यदि आप योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो आप तनाव मुक्त जीवन जी सकते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि आज हर दूसरा व्यक्ति तनाव में है। यदि आप नियमित रूप से योग करते हैं तो तनाव नियंत्रित किया जा सकता है और आपके शरीर में ऊर्जा का संचार होगा।
इस मौके पर विभाग द्वारा योग से संबंधित विषय पर एक प्रश्नोंत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें सही उत्तर देने वाले 25 विजेता प्रतिभागियों शांभवी राय, वैभवी गौड, नेहा कुमारी, स्मिता सिंह, दीप्ति, सुमन, हर्षिता, अर्पणा, अंशिका, प्रतीक्षा, नीलम, आकांक्षा, लक्ष्मी यादव, प्रदीप कुशवाहा, निकिता, अभिलाषा, पलक भारती, प्रभा यादव, सुधीर यादव, पायल, अंकिता, खुशी, जूही, मधुलता और नीतू कुमारी को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो, आँचलिक कार्यालय, लखनऊ के द्वारा पंजीकृत लोक कलाकार धोबिया लोक नृत्य पार्टी, आजमगढ़ द्वारा स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग के महत्व को बताते हुए संदेशप्रद लोक गीत प्रस्तुत करके लोगों को योग के महत्व के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ मंजू जॉन, फार्मेसी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आशीष कुमार गुप्ता, डॉक्टर डोली कुमारी, डॉ मयंक गुप्ता, डॉ धीरज साहनी, डॉ राहुल सिंह, राम नगीना यादव, क्षेत्रीय प्रचार सहायक रामखेलावन, जय प्रकाश सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

PET-2026: परीक्षा केंद्रों पर रहेगी CCTV की पैनी नजर, मोबाइल और आईटी गैजेट्स पर पूरी तरह रोक!

केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को मिला सख्त निर्देश, नकल रोकने के लिए प्रशासन ने…

2 minutes ago

नशे से दूर रहेंगे युवा, तभी विकसित भारत का सपना होगा साकार-डॉ प्रमोद त्रिपाठी

संजना साहनी ने मारी बाजी, अंकित और मधु भी चमके संत कबीर नगर (✍️ राष्ट्र…

9 minutes ago

67 साल तक मरीजों की सेवा करने वाले डॉ. राम रतन बनर्जी नहीं रहे, गोरखपुर में शोक की लहर

डॉराम रतन बनर्जी गोरखपुर ने खोया चिकित्सा जगत का अनमोल रत्न! 90 साल की उम्र…

25 minutes ago

वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में पेश करने की तैयारी

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

1 hour ago

18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं और नवविवाहित महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत पात्र नागरिकों…

2 hours ago