रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन छात्राएं रही अव्वल

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बरहज तहसील क्षेत्र भलुअनी के ग्राम सोनाड़ी स्थित आर बी एस एकेडमी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें छात्राएं रहीं प्रथम।
शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र/छात्राओं ने एक से एक रंगोली बनाईं। कक्षा 6 की छात्राएं प्रथम, कक्षा 3 की द्वितीय तथा कक्षा 7 की तृतीय स्थान पर रही।
निर्णायक मण्डल में मुख्यरूप से आराधना सिंह,अभय पाण्डेय, राखी रावत ने छात्र/ छात्राओं की रंगोली को देखकर निर्णय लिया। प्रबन्धक संतोष सिंह ने छात्रों को पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम में सीमा जायसवाल, जीतेन्द्र, अमित, सत्या दुबे, शिल्पा, सिद्धि, आँचल सिंह, चाँदनी सिंह, हर्ष सिंह, मनोज, अंजू आदि उपस्थित रहे। वहीं बरहज स्थित न्यू जेनिथ सेंट्रल एकेडमी में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर अपने रचनात्मक कौशल का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता का परिणाम मत के आधार पर घोषित किया जाएगा। निरीक्षण करने आये सभी विशिष्टजनों ने अपना अपना मत दिया जिसमें मत के आधार पर बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।कक्षा 9वीं के छात्रों द्वारा बनाई रंगोली को सबसे अधिक सराहना मिला जिसमें वे “सेव वाटर सेव अर्थ” का संदेश दिखाए हैं। विशिष्ट अतिथि में डॉ अमित राय, टी एन यादव, प्रभुनाथ शर्मा, डॉ अमृतेश पाठक, पुष्पा पाण्डेय आदि थे। प्रधानाचार्य फायानाथ यादव,प्रबंधक अनीता यादव,तेजस्वी, अनिल, मितेश, विनोद, बब्बन, हिमांशु, निकिता, नेहा, निशा, अर्चना, काजल, पिंकी, आशा, गीता, शिवानी, आर्या, अभिनव आदि उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

31 minutes ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

34 minutes ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

53 minutes ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

59 minutes ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

1 hour ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

5 hours ago