जिला शिक्षा एवं एसएन मेडिकल कॉलेज के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य डायट आगरा डॉ आईपीएस सोलंकी ने कहा कि जीवन में बहुत से दान हैं जैसे विद्यादान, अन्न दान, धन का दान, रक्तदान आदि बहुत से दान हैं जिनमें रक्तदान बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी ऐसे व्यक्ति के काम आएगा । जिन्हें इसकी बहुत आवश्यकता होगी। इस कार्य को करके हम ऐसे इंसानों की मदद अप्रत्यक्ष रूप से कर सकते हैं, जिन्हें ना तो हम जानते हैं और ना ही वे हमारे परिचित हैं। रक्त हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अवयव है जो किसी घायल, थैलेसीमिया के मरीज,
जरूरतमंद आदि के काम आएगा। इस कार्य से हमें ऐसी अनुभूति होती है जो कहीं ना कहीं हमें विश्वास एवं सामाजिकता बढ़ाने में सहायक होती है। इससे पूर्व रक्तदान काउंसलर प्रमोद कुमार ने रक्तदान से होने वाले लाभ और किसके द्वारा किस आयु से किस आयु तक हीमोग्लोबिन का स्तर कितना होने पर रक्तदान किया जा सकता है, के संबंध में सभी का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर रक्तदान कार्यक्रम प्रभारी डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि हम एक यूनिट रक्तदान करके तीन व्यक्तियों की जान बचा सकते हैं एवं प्रत्येक 4 माह पश्चात रक्तदान कर सकते हैं रक्तदान वास्तव में ऐसा दान है जो हमने न केवल एक सामाजिकता की भावना बल्कि परोपकार को पैदा करता है । आज आयोजित रक्तदान शिविर में प्रवक्ता हिमांशु सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय, यशवीर सिंह, गौरव भार्गव, लाल बहादुर सिंह, मोहित कुमार, एवं 16 प्रशिक्षुओं गौतम धाकड़, सोहेल अब्बास, देवेंद्र कुमार, राहुल चौधरी, अरविंद यादव, शुभम प्रजापति, विशाखा सिंह, हिमांशी गौतम, खुशबू यादव, रविन्द्र सिंह, सोनिया इंदौलिया, बृजेश वर्मा, प्रांजल शर्मा, अपर्णा सिंह, सोनाली वर्मा, प्रिया निवोरिया सहित कुल 23 यूनिट रक्तदान किया गया । कार्यक्रम के समापन के अवसर पर बोलते हुए उपशिक्षा निदेशक/ प्राचार्य डा. आईपीएस सोलंकी ने कहा कि इस प्रकार का सामाजिक कार्य हमें नियमित रूप से करते रहना चाहिए, हमारे द्वारा जो बीज बोए जाते हैं वही बाद में फल के रूप में हमें प्राप्त होते हैं। उन्होंने रक्तदान कार्यक्रम प्रभारी डा. मनोज कुमार वार्ष्णेय के इस प्रकार के कार्य करते रहने की उनकी शैली की प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रवक्ता अनिल कुमार, दीपा गौतम, धर्मेंद्र प्रसाद गौतम, डॉ प्रज्ञा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, दिलीप कुमार गुप्ता, यशपाल सिंह, शताक्षी कुशवाह,डा. सपना भारती, राजकुमार श्रीवास्तव, मुकेश सिन्हा,प्रबल सिंह, महेश जोशी,अमित दीक्षित सहित समस्त डायट स्टाफ मौजूद रहा कार्यक्रम का संचालन रक्तदान शिविर प्रभारी डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, दुष्कर्म केस के आरोपी को जेल भेजने की धमकी

दरोगा निलंबित, सिपाही लाइन हाजिर शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी…

5 minutes ago

एक सप्ताह बाद भी चोरी का खुलासा नहीं, पीड़ित ने एसपी व जनसुनवाई केंद्र पर लगाई गुहार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। थाना नवाबगंज क्षेत्र में किराने की दुकान में हुई चोरी का…

14 minutes ago

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

8 hours ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

8 hours ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

8 hours ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

8 hours ago