बसपा तथा सपा के नेताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था रखते हुए तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खड़गे , पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, तथा महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी द्वारा देश एवं संविधान की रक्षा हेतु किये जा रहे सदन से सड़क तक के संघर्षों से प्रेरित होकर जनपद प्रयागराज एवं कौशाम्बी के सैकड़ों लोगों ने बहुजन समाज पार्टी तथा समाजवादी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता ग्रहण करने वालों में चन्द्रबली चौधरी- पूर्व लोकसभा/विधानसभा प्रत्याशी, महासचिव बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय धोबी संघ संघ समाज भारत, श्रीमती राज कुमारी पूर्व जिला पंचायत सदस्य कौशाम्बी बहुजन समाज पार्टी, राम प्रकाश साहू-प्रधान, लल्लन प्रताप चौधरी, इकबाल अहमद पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी फूलपुर प्रयागराज, बलवन्त राव- पूर्व पार्षद प्रत्याशी भाजपा प्रयागराज, शिव प्रसाद साहू- विश्व हिन्दू परिषद महानगर उपाध्यक्ष, मो0 वशी आलम पूर्व विधानसभा सचिव समाजवादी पार्टी, पूर्व सेक्टर अध्यक्ष बसपा, धम्मा केशन प्रसाद प्रधान जी, ज्ञान सिंह पटेल, राकेश कुमार साहू, करन चौधरी, विजय श्रीवास्तव, आनन्द सिंह, संतोष कुश्वाहा, गोपाल कुशवाहा, किशन लाल चौधरी, केशरी लाल, चन्दी लाल, संजय सिंह अधिवक्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, रंजीत गुप्ता, कमलेश चौधरी, अखिलेश चौधरी, अभय राधा कृष्णन, मो0 आदिल, सौरभ साहू, नौशाद अहमद, मुमताज अहमद, रेखा दास सहित भारी संख्या में बहुजन समाज पार्टी तथा समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया, प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को कांग्रेस तिरंगा पट्टी पहनाकर पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर पार्टी में विधिवत शामिल कराया तथा उन्हें बधाई दी। खाबरी ने कहा कि आज फिरकापरस्त ताकतों ने लोकतंत्र, संविधान तथा देश-समाज के सामने संकट खड़ा कर दिया है। ऐसी ताकतों को मुकम्मल शिकस्त देने के लिए कांग्रेस पार्टी ही संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों एवं विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

छोटी मछली गिरफ्तार, बड़ी मछली को अभयदान!

व्यंग्य: ऊपर वाले मालामाल, नीचे वाले बेहाल!छोटी मछली पर शिकंजा, बड़ी मछली को संरक्षण क्यों?…

7 hours ago

लोकतंत्र में जनआक्रोश बनाम विदेशी प्रभाव: कौन तय करता है सरकारों का भविष्य?

दुनिया के लोकतंत्रों पर विदेशी सत्ता परिवर्तन का साया! इजरायल से भारत, फ्रांस, स्पेन और…

8 hours ago

बदरीनाथ से लौटते वक्त मौत से टकराया हेलीकॉप्टर!

Ai निर्मित चमोली में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, श्रद्धालुओं की यात्रा मातम में बदली…

8 hours ago