Categories: Uncategorized

मिर्गी दिवस पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सर्व सेवा संस्थान द्वारा मिर्गी जागरूकता कार्यक्रम नवरतनपुर के स्थानीय स्तर पर आयोजित किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय को मिर्गी के कारणों, लक्षणों और इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जागरूक करना था। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने मिर्गी रोग के लक्षणों, इसके संभावित कारणों और सही समय पर उपचार की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल विकार है, जो उचित चिकित्सा से नियंत्रित किया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मिर्गी से जुड़े मिथकों और समाज में व्याप्त गलत धारणाओं को दूर करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्थानीय लोगो उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना की। सर्व सेवा संस्थान के प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग इस बीमारी के प्रति संवेदनशील बन सकें और मिर्गी से ग्रसित व्यक्तियों को सही उपचार और सहयोग मिल सके।

rkpshomnath

Recent Posts

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

6 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

6 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

6 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

6 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

6 hours ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

7 hours ago