यूपी सरकार की उपलब्धियों को लेकर ब्लॉक स्तर पर विकास प्रदर्शनी का आयोजन

नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, यूपी सरकार की योजनाओं से रूबरू हुए ग्रामीण


कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)।उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतिगत उपलब्धियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक परिसर में एक भव्य विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख शेषनाथ यादव ने फीता काटकर किया। आयोजन सूचना विभाग, उत्तर प्रदेश (लखनऊ) के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को चित्रात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में प्राप्त हो सके। प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन, पोषण, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को प्रमुखता से दर्शाया गया।

ये भी पढ़ें – जैविक खेती और श्री अन्न पर केंद्रित रहा किसान मेला, वैज्ञानिकों ने दी अहम सलाह

ब्लॉक प्रमुख शेषनाथ यादव ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाएं बिना किसी भेदभाव के पात्र लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं। महिलाओं, गरीबों और वंचित वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाएं सामाजिक और आर्थिक मजबूती का आधार बन रही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ती है और योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत होती है।

ये भी पढ़ें – कड़ाके की ठंड में पटवा समाज युवा संगठन बना सहारा, गरीब बच्चों को कंबल व गर्म वस्त्र वितरित

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रामाधार राजभर, ग्राम प्रधान राजेश सिंह, विजय यादव, बाल गोविंद सैनी, योगेंद्र, सीडीपीओ श्रीमती सुभद्रा श्रीवास्तव, मीना देवी, एडीओ पंचायत नेबुआ नौरंगिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व आमजन उपस्थित रहे। प्रदर्शनी को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और लोगों ने योजनाओं की जानकारी में गहरी रुचि दिखाई।

Editor CP pandey

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

5 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

1 day ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

1 day ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

1 day ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

1 day ago