मैदान में उतरने वाला हर खिलाड़ी विजेता: पुष्पा चतुर्वेदी

ब्लूमिंग बड्स स्कूल में दो दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित ब्लूमिंग बड्स स्कूल के विशाल प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज भव्य समापन हुआ। समापन सत्र का उद्घाटन विद्यालय की प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल, कबड्डी (बालक/बालिका वर्ग), रिले रेस, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, रस्साकसी, खो-खो सहित कई खेलों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतिकूल मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में बच्चों और दर्शकों ने उत्साहपूर्वक सभी प्रतिस्पर्धाओं का आनंद लिया।
कबड्डी बालक वर्ग में ब्लूमिंग बड्स स्कूल मेन ब्रांच ने गीडा ब्रांच को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में इंडस्ट्रियल एरिया ब्रांच ने मेन ब्रांच को हराकर बाजी मारी। लंबी कूद बालिका वर्ग में इंडस्ट्रियल एरिया की श्रेया ने 3.41 मीटर की छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में मेन ब्रांच के सौरव और अनुराग ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मेन ब्रांच की टीम विजयी रही। टग ऑफ वार के फाइनल में बालक वर्ग में मेन ब्रांच और बालिका वर्ग में इंडस्ट्रियल एरिया ब्रांच की टीम ने जीत दर्ज की। 400 मीटर दौड़ और रिले रेस में मेन ब्रांच के खिलाड़ियों का दबदबा रहा, जबकि इंडस्ट्रियल एरिया ब्रांच के खिलाड़ियों को कुल चार स्वर्ण पदक प्राप्त हुए। समग्र रूप से सर्वाधिक पदक मेन ब्रांच के खिलाड़ियों ने जीते।
समापन अवसर पर प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना है। जो भी खिलाड़ी मैदान में उतरा, वह पहले से ही विजेता है। खेलों में बहाया गया पसीना जीवन की चुनौतियों से जूझने की ताकत देता है।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकारी निदेशक दिनेश चंद्र पांडेय ने सभी आगंतुकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, खेल प्रशिक्षकों एवं मीडिया कर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चैनल मैनेजर रितेश त्रिपाठी, प्रधानाचार्य शैलेश त्रिपाठी, प्रधानाचार्या वसुंधरा मिश्रा, प्रधानाचार्य विनय कुमार शुक्ला, उप प्रधानाचार्य अनूप विश्वकर्मा, नागेंद्र सिंह, रिया मेहता, खेल प्रशिक्षक नीलम निर्मल, अभिषेक, मनीषा पांडेय, शैलेंद्र मिश्रा डॉ. मीना सिंह, विवेकानंद शुक्ला, सीता मल्ल, ध्रुव मौर्य, इंद्रेश यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

4 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

9 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

9 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

10 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

10 hours ago