विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन

लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) विकास खण्ड लार के ग्राम पंचायत सुतावर में “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि जब तक राष्ट्र का अंतिम व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से लाभ लाभान्वित नहीं होगा, तब तक भारत को विकसित राष्ट्र नहीं बनाया जा सकता। इसी मकसद को पूरा करने के लिए यह यात्रा शुरू की गई है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा समावेशी विकास की दिशा में एक सार्थक पहल है।इसके जरिए देश के कोने-कोने में समाज के सभी वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। यात्रा का मकसद स्वच्छता, बिजली, आवास, रोजगार, आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना और पीएम आवास योजना के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी देना है।
उक्त कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमूत सिंह बबलू, भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,बलबीर सिंह दादा,बृजेश धर दूबे, अरूण सिंह,बीडीओ आनन्दप्रकाश आदि मौजूद रहे।

सांसद का मनाया गया जन्मदिन

सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा का 61वां जन्मदिवस कार्यकर्ताओ ने बड़ी धूमधाम से मनाया गया सलेमपुर के विभिन्न बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
अमित सिंह बबलू के द्वारा लार कम्पोजिट विद्यालय पर स्कूल के बच्चों एवं कस्तूरबा के बच्चो को मिठाई ,फल और केक खिलाकर जन्मदिन मनाया गया।
उक्त अवसर पर मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लार सन्दीप सिंह,मूसारजा लारी,सत्यप्रकाश सिंह,अशोक कुशवाहा,सुनील यादव स्नेही,राजेश शाह,सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

7 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

7 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

7 hours ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

8 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

8 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

8 hours ago