टीबी के मरीजों को पोषण पोटली की गई वितरित

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।  मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने विकास भवन के परिसर में गोद लिए टीबी के 10 मरीजों को दूसरे माह की पोषण पोटली वितरित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने अपने टीबी मरीजों का स्वास्थ्य के बारे मे जानकारी लेते हुए कहा कि टीबी लाइलाज नहीं है, दवा की कोर्स पूर्ण कर इसे खत्म किया जा सकता है। टीबी के मरीज समय से पोषक युक्त भोजन करे और मास्क का हमेशा प्रयोग करे जिससे टीबी का रोग अन्य किसी को न हो। इन उपायों से टीबी का बचाव किया जा सकता है। पूरी दवा खाने से टीबी के मरीज बिलकुल ठीक हो जायेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मरीज के ठीक होने से उसमें कार्य करने की क्षमता बढ़ने से वह आर्थिक रूप से मजबूत होता है। वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने को समाज के हर तबके को आगे आना होगा। किसी भी व्यक्ति को अगर 2 हफ्ते से अधिक खांसी आ रही है तो अपने नजदीकी चिकित्सालय में जाकर बलगम की जांच जरूर कराए। टीबी की पुष्टि होने पर दवा खाने के बाद टीबी समाप्त हो जाता है।
इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक देवेंद्र प्रताप सिंह, एचआईवी टीवी समन्वयक चंद्र प्रकाश त्रिपाठी एवं सूरज मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…

2 hours ago

योगी ने गिनाईं महिला सशक्तिकरण की पहल, हामिद अंसारी और राहुल गांधी पर भी बरसे

Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…

2 hours ago

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

8 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

8 hours ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

9 hours ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

9 hours ago