किया गया एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को स्व० विजय प्रताप नारायण सिंह, स्मारक मैदान साखोपार कसया कुशीनगर में जिला सेवायोजन कार्यालय कुशीनगर, मॉडल कैरियर सेन्टर कुशीनगर एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना कुशीनगर द्वारा एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि रोजगर मेंले में निजी क्षेत्र की कुल 23 अधिष्ठानो, (कैरियर ब्रीज स्किल सालूशन, सिनोवा गियर एण्ड ट्रान्समिशन प्रा०लि० राजकोट गुजाराज, टी०डी०एस० ग्रुप वोरोसील जयपुर, पिपल ट्री आनलाईन मुम्बई, जी फोर एस सिक्योरिटी सॉल्यूशन प्रा०लि० नोएडा इत्यादि) कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदो के लिए साक्षात्कार लिया गया। रोजगार मेले में लगभग 1300 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया और जिसमे कम्पनी के प्रतिनिधियो द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से 417 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदो पर चयन किया गया। इस रोजगार मेले के मुख्य अतिथि जयप्रकाश निषाद राज्य सभा सांसद द्वारा रोजगार मेले का शुभारम्भ किया गया एवं चयनित अभ्यर्थियों को उनके द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। उक्त मेले में अभय प्रताप नारायणन सिंह, सदस्य बी०ओ०सी0डब्लू0 बोर्ड श्रम मंत्रालय उoप्रo, अजय प्रताप नारायण सिंह, पियुष प्रताप नारायण सिंह, शैलेश प्रताप नारायण सिंह “ग्राम प्रधान” कुशल प्रताप सिंह, कृष्णानन्द पाण्डेय, राजेश राम संयुक्त निदेशक (प्रशि०शिक्षु० ) गोरखपुर मण्डल गोरखपुर, सतीश कुमार उपायुक्त उद्योग कुशीनगर, शाहनवाज आलम सहायक सेवायोजन अधिकारी, शरद चन्द्र सागरवाल प्रधानाचार्य राजकीय आई०टी०आई० पडरौना – एन०पी० प्रजापति कार्यदेशक नौरंगिया संस्थान, अभिषेक मिश्रा, जितेन्द्र जायसवाल, प्रशान्त कुमार, अनिल कुमार इत्यादि जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुशीनगर के समस्त अधिकारी / कर्मचारी उपस्थिति रहे ।

rkpshomnath

Recent Posts

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

8 hours ago

दस दिन में खेत की मेड़ से अस्पताल के बेड तक पहुंचे डीएम, अफसरों पर भी कसने लगा शिकंजा

कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…

8 hours ago

ऑटो में टक्कर मारने के बाद चालक के दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर का पहिया, मौत

हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…

8 hours ago

बस स्टेशन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन

मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…

8 hours ago

पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की नई उम्मीद, बनेगा जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल

वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…

8 hours ago

लूट की झूठी कहानी रचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार 1.30 करोड़ का सोना बरामद

बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…

8 hours ago