अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन


बलिया( राष्ट्र की परम्परा) उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के न्यायाधीश/सचिव सर्वेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में जिला कारागार, बलिया में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के तत्वावधान में ‘अन्तर्राष्ट्रिय अहिंसा दिवस’ के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को गॉधी जी के विचारों व सिद्धान्तों से अवगत कराया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के न्यायाधीश/सचिव सर्वेश कुमार मिश्र द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि गॉंधी जी अहिंसा के पुजारी थे। गॉधी जी अंहिसा के मार्ग को अपना कर देश को आजादी दिलायी तथा समाज में व्याप्त छुआ-छूत, ऊँच-नीच की भावना को खत्म किया तथा शासन व समाज के प्रत्येक स्तर पर प्रत्येक वर्ग व व्यक्ति की सहभागिता सुनिश्चित की। गॉधी जी के अहिंसा के सिद्धान्त को न केवल हमारे देश में मान्यता मिली, बल्कि इस सिद्धान्त को अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय/देशों में भी मान्यता मिली। लोगों ने अपने अधिकारों की मांग के लिए अहिंसा के सिद्धान्त को अपनाया। गॉधी जी के इस सिद्धान्त को अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता मिलने के कारण संयुक्त राष्ट्र संघ ने 15 जून 2007 को गॉधी जी के जन्म दिन 02 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया, तब से प्रत्येक वर्ष 02 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है। कारागार में निरूद्ध बंदियों को बापू के द्वारा बताए गए सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया और अपनी वाणी से बंदियों को भविष्य में अपराध न करने के लिए संकल्प दिलाया। इस दौरान राजेन्द्र सिंह जेलर/प्रभारी जेल अधीक्षक, रीना तिवारी उपकारापाल तथा जेल में निरूद्ध विचाराधीन व सिद्धदोष बंदी भी उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

जमीन फर्जीवाड़ा केस में लखीसराय उपसभापति गिरफ्तार

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। लखीसराय में जमीन फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस…

10 minutes ago

महंगा अमेरिकी तेल या सस्ता रूसी? भारत की दुविधा

वैश्विक ऊर्जा बाजार में अमेरिका, रूस, ईरान और चीन के बीच चल रहा तेल खरीद…

18 minutes ago

महराजगंज: साजिश या लापरवाही? कशमरिंया में पराली भंडार में भीषण आग, किसानों को लाखों का नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कशमरिंया…

22 minutes ago

पुण्यतिथि विशेष: 19 फरवरी को खोए भारत के ये अनमोल रत्न

19 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय इतिहास और संस्कृति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते…

1 hour ago

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत युवाओं का जनजागरण अभियान शुरू

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों…

1 hour ago