26 जनवरी गणतंत्र दिवस आयोजन से सम्बंधित बैठक आयोजित

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
आगामी 26 जनवरी 2023 को जनपद में गणतंत्र दिवस समारोह परम्परागत एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाये जाने के संबंध में तैयारी को लेकर, एक बैठक उप जिलाधिकारी न्यायिक सीएल सोनकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में उप जिलाधिकारी ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर निर्धारित कार्यक्रमों/आयोजनों के संयोजन एवं समीक्षा हेतु, सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।
गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम में सभी धार्मिक स्थलों मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा में प्रार्थना सभा, प्रभात फेरी, महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल-कूद, वृक्षारोपण सहित अन्य विविध कार्यक्रम शामिल किये गये है।
उप जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि, अपने कार्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ विशेष रूप से महापुरूषों के प्रतिमाओं की रंगाई पुताई एवं साफ-सफाई करा ली जाए।
उप जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस समारोह मनाये जाने हेतु कार्यक्रम की रूप रेखा पर, जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ चर्चा करते हुए, गणतत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन से सम्बंधित जिम्मेदारी एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करते हुए कहा कि जिन अधिकारियों को गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों मे दायित्व सौपे जा रहें, वे अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रह कर कार्यक्रमों को सफल बनाना सुनिश्चित करेगें।
उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 06. बजे सभी धार्मिक स्थलों पर प्रार्थना सभा,ततपश्चात प्रभात फेरी , 08ः30 बजे सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण, ततपश्चात वृक्षारोपण, 09ः00 बजे से पुलिस लाइन में परेड, 10 बजे जनपद के सभी विद्यालयों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, 11.00 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों /आश्रितों को सम्मानित , 02.00 बजे जनपद में महापुरूषों की प्रतिमाओं /स्मारकों का माल्यार्पण किया जाएगा।
उप जिलाधिकारी ने कार्यक्रमों को गौरवशाली बनाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों, एवं स्वंय सेवी संगठनों से अपील की है।
इस अवसर पर जिला सैनिक एवं पुनर्वास कल्याण अधिकारी आलोक सक्सेना, श्रमायुक्त, तहसीलदार पड़रौना, खडडा, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, अधि0 अभि0 बाढ़ खण्ड, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहित अन्य समस्त सम्बंधित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

21 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago