प्रतिमाह न्यूनतम दो रक्तदान शिविर का करें आयोजन: जिलाधिकारी

डीएम ने की रेडक्रॉस सोसायटी के योगदानों की सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के कार्यकारिणी/प्रबन्ध समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में रेड क्रॉस सोसाइटी से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक विमर्श किया गया।बैठक में रेडक्रॉस के सचिव अखिलेन्द्र शाही ने विद्यालयों एवं कॉलेजों में फर्स्ट एड की ट्रेनिंग का प्रस्ताव दिया जिस पर जिलाधिकारी ने सहमति व्यक्त की और जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के सभी विद्यालयों में से एक-एक अध्यापक को रेडक्रॉस की तरफ से फर्स्ट एड की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सीपीआर सहित समग्र फर्स्ट एड का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षित नोडल व्यक्ति विद्यालय अथवा कॉलेज में किसी भी आकस्मिक स्थिति में विद्यार्थियों को तात्कालिक राहत पहुंचाने में सक्षम होगा। बैठक में रेडक्रॉस के स्थायी कार्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने का मुद्दा भी उठा। डीएम ने एसडीएम सदर को प्राथमिकता के आधार पर भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जनपद में रेडक्रॉस सोसायटी के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा बाढ़ राहत एवं विभिन्न आगजनी की घटनाओं के समय रेडक्रॉस ने लोगों को व्यापक पैमाने पर राहत पहुंचाया है। डीएम ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी ब्लड डोनेशन को बढ़ावा देने के लिए जंन जागरूकता अभियान चलाए और प्रतिमाह न्यूनतम दो रक्तदान शिविर का आयोजन करे।बैठक में रेडक्रास के यूनिफार्म रूल्स के अनुसार रेडक्रास के प्रशासनिक कार्यक्रमों के आयोजन एवं वित्तीय व्यवस्था संचालन के सम्बन्ध में विचार, वित्तीय सत्र 2022-23 के आय-व्यय की प्रस्तुति,वित्तीय सत्र 2023-24 के प्रस्तावित आय-व्यय के सम्बन्ध में विचार,रेडक्रास द्वारा डीडीआरसी के संचालन कार्यो की समीक्षा तथा भविष्य में सफल संचालन हेतु,कारपस फण्ड बनाने के सम्बन्ध में विचार,राज्य मुख्यालय से प्राप्त एम्बुलेन्स एवं पैथलाजिकल टेस्टिंग वैन के संचालन हेतु वाहन चालक,सहयोगी,रख-रखाव हेतु विचार एवं भण्डार कक्ष के व्यवस्था के सम्बन्ध में विचार सहित अन्य कई विषयों पर चर्चा हुई।इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा, इंडियन रेडक्रास सोसायटी देवरिया के सभापति रमेश चन्द्र सिंह जी, उप सभापति डॉ टीपी सिंह, उपाध्यक्ष सचिव अखिलेन्द्र शाही, वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ विनोद राय, नवनीत अग्रवाल, सुमित मिश्रा उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

13 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

13 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

13 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

13 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

14 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

14 hours ago