जब आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को उड़ाने की मिली धमकी

प्लेट फार्म पर पहुँच कर पुलिस बम की तलाश करने में लगी

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
आजमगढ़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलते ही पुलिस विभाग मे हड़कंप मच गया, जिससे रेलवे परिसर में सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है। और रेलवे परिसर में दिखने वाले संदिग्ध व्यक्ति और वस्तु की गहनता पूर्वक पड़ताल की जा रही है। आरपीएफ, जीआरपी व सिधारी थाने की पुलिस संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल कर रही है। हर तरफ पुलिस पैनी नजर रखे हुए है।जानकारी के अनुसार पुलिस के डायल 112 पर किसी ने फोन कर आजमगढ़ स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी। पुलिस ने इसकी सूचना तत्काल आमगजढ़ पुलिस को दी। इसके बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता शुरू करने के साथ ही जांच और निगरानी कड़ी कर दी है। परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ ही निगरानी भी कड़ी कर दी है। मौके पर आरपीएफ, जीआरपी व सिधारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई,स्टेशन पर आने वाले लोगों के बैग को मेटल डिटेक्टर से चेक किया गया। इसके बाद एक-एक कर लोगों को प्रवेश दिया जा रहा था। हर तरफ पुलिस तैनात रही। किसी ने डायल 112 पर कॉल कर आजमगढ़ स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी है। आरपीएफ, जीआरपी व सिधारी थाने की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से स्टेशन पर जांच-पड़ताल की जा रही है। सतर्कता पूरी तरह से बढ़ा दी गई है, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। प्रत्येक व्यक्ति पर पैनी नजर रखी जा रही है। स्टेशन पर आने वाले सभी लोगों को चेक किया जा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

13 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

13 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

13 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

13 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

13 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

14 hours ago