प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सर्वे हेतु उन्मुखीकरण गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सर्वेक्षण कार्य से पूर्व ग्रामपंचायत रामपुर अरना में प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।ग्राम विकास अधिकारी दीपक गुप्ता ने कहा कि गांव में सार्वजनिक स्थल पर योजना के पात्रता की शर्तों एवं अपात्रता के कारणों की वाल पेंटिंग कराई जाएगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को विस्तारित करते हुए वर्ष 2024- 25 से वर्ष 2028-29 तक के लिए नवीन आवास के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। इसके लिए लाभार्थियों का चयन ग्राम पंचायत में सर्वेक्षण के आधार पर किया जाएगा। यह कार्य शासकीय कर्मचारियों के माध्यम से ही कराया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में योजना के मानकों के प्रचार प्रसार हेतु जन जागरूकता के लिए बैठकों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सर्वेक्षण के उद्देश्य,पात्रता के मानकों एवं अपात्रता के कारणों के विषय में जनसामान्य को विस्तृत जानकारी दी जाएगी। ऐसे परिवार जिनके पास घर नहीं है, एक या दो कमरे की कच्ची छत अथवा कच्ची दीवार के मकान में रहते हैं उनको योजना लाभ मिलेगा। सर्वेक्षण के उपरांत तैयार की गई प्राथमिकता सूची का अनुमोदन ग्राम पंचायत की खुली बैठक में कराया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में जो सूची तैयार की जाएगी उसके विषय में प्राप्त शिकायतों का निराकरण भी ब्लाक स्तर एवं जिला स्तर पर गठित समिति के माध्यम से किया जाएगा इस अवसर पर ग्राम प्रधान नईम खान व ग्रामवासी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

चेन स्नैचिंग करने वाली महिला गिरफ्तार, 3.5 लाख की सोने की चैन बरामद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए…

1 hour ago

चेकिंग में दो युवक अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

1 hour ago

गैंगस्टर पर पुलिस का शिकंजा, 2.5 लाख की अवैध संपत्ति जब्त

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद में संगठित अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस…

2 hours ago

प्रेम प्रसंग में नाबालिग की जिद, 200 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी, डेढ़ घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के झंगहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप…

2 hours ago

राम कथा में उमड़ा आस्था का सागर, धर्म विजय के प्रसंगों ने भावविभोर किए श्रद्धालु

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक गांव में चल…

2 hours ago

श्रोताओं की पसंद से तय होती है प्रस्तुति: पं. हरीश तिवारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। दूरदर्शन व आकाशवाणी से जुड़े शास्त्रीय संगीत गायक पंडित हरीश तिवारी…

2 hours ago