स्त्री सुरक्षा एवं अपराधी

झारखण्ड व हरियाणा में महिला
पुलिस की खबर है कि
अराजक तत्वों ने चेकिंग के
दौरान हत्या कर डाली,
समाचारों में स्त्रियों व छोटी
छोटी बच्चियों के प्रति
आपराधिक घटनाओं से कोई
दिन नहीं जाता है ख़ाली।

अभी कुछ रोज़ पहले झारखण्ड
में ही हिंदू बन कर,
महिला को प्रेम जाल में फँसा
कर धर्म परिवर्तन का,
दबाव बनाया व विरोध करने
पर हत्या कर डाली,
व मृत शरीर को विकृत
करके लाश भी जला डाली।

प्रसिद्ध खिलाड़ी सोनाली
फोगाट की भी उनके
साथ के लोंगों ने ही ज़हर
देकर हत्या कर डाली,
खबरों के अनुसार सारे देश
में हो रही हैं अक्सर ऐसी
घटनायें समाज को विकृत
करने व दिल दहलाने वाली।

माता सीता का जन्म हुआ
था जिस धरती पर,
सीताएँ लहुलोहान हैं,
उसी पुण्य धरती पर।
नारी शक्ति अब तो जागो,
कब तक अत्याचार सहोगी,
दुर्गा चण्डी, कालरात्रि या,
महिस मर्दिनी नहीं बनोगी?

महिलाओं को समर्पित है
यह एक छोटा सा पद्य,
सारे देश में शासन व
प्रशासन है पूर्ण पस्त,
जिससे महिलायें और
बच्चियाँ हैं पूर्ण तृस्त,
दुराचारी हत्या जैसे
अपराधों में हैं मदमस्त।

दरिंदों के विरुद्ध लड़कियों
को गुर सिखाना होगा,
नारी सुरक्षा के लिए हर
किसी को आगे आना होगा,
स्त्री, पुरुष, युवा वर्ग व
भारत का जनमानस समस्त,
विरोध कर इन दरिन्दों का
करना होगा जीवन अस्त।

लड़कियों को आज वह
सब गुर सिखाने होंगे,
जिससे अब वह अपनी
रक्षा स्वयं कर सकें,
अपराधी तत्वों से वे डट
कर मुक़ाबला कर सकें,
वे सभी इतनी साहसी व
मजबूत भी बन सकें ।

“अबला जीवन हाय
तुम्हारी यही कहानी,
आँचल में है दूध और
आँखों में पानी।”
वाली कमजोर छवि से
बाहर निकल कर
माता सीता के तेज को
धारण करना होगा।

“तृण धरि ओट कहति वैदेही।
सुमिरि अवधपति परम सनेही॥”

आज के रावण रूपी
दानव उस तृण से,
जलने से भयाक्रान्त
होकर कंपकंपायें।
नारी की नज़रों में वह
ज्वाला भरनी होगी,
दुराचारी रूह जलने
के डर से कांप जायें।

ध्यान रहें कवि कर्नल आदिशंकर
मिश्र ‘आदित्य’ की ये पंक्तियाँ :

लूटता है अगर इज़्ज़त कोई
तो अपमान हम सबका है,
लुटी यदि कोई बेटी किसी की,
लुटता सम्मान हम सबका है।
इंसान हो इंसान तो बनो पहले,
मजहब की बाँते बाद में करिये,
ये वतन भारतवर्ष हम सबका है,
दानवों दरिंदों से एक हो लड़िये।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ ‎

rkpnews@desk

Recent Posts

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

3 hours ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

3 hours ago

बहन को प्रताड़ित करने की शिकायत पर समझाने पहुंचे साले पर तलवार से हमला

कथित हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बहराइच…

3 hours ago

एल. मुरुगन का बड़ा फैसला! मंत्री पद छोड़कर तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने की तैयारी, 2029 चुनाव पर नजर

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक…

4 hours ago

योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्थिरता और आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त: डॉ. एचआर नगेन्द्र

बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…

4 hours ago