चेन स्नैचिंग करने वाली महिला गिरफ्तार, 3.5 लाख की सोने की चैन बरामद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पीपीगंज थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने गले से चैन चोरी करने वाली एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो सोने की चैन बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में पीपीगंज थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान रेखा उर्फ रूबी पत्नी बब्लू निवासी जाटेडिहा दुबौलिया थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे थाना पीपीगंज में दर्ज दो अलग-अलग चोरी के मुकदमों के संबंध में गिरफ्तार किया है। दोनों ही मामलों में गले से सोने की चैन चोरी की घटनाएं सामने आई थीं।
पुलिस के मुताबिक, 27 मार्च 2026 को थाना पीपीगंज क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में एक अज्ञात महिला द्वारा राह चलती महिलाओं के गले से सोने की चैन और लॉकेट चोरी कर लिया गया था। पहली घटना में वादी की पत्नी के गले से चैन छीनी गई, जबकि दूसरी घटना में वादी की माता को निशाना बनाया गया। दोनों मामलों में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना पीपीगंज में मुकदमा संख्या 94/2026 और 95/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया।
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की। जांच और साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की दो सोने की चैन बरामद की गईं, जिनकी कुल कीमत लगभग 3.5 लाख रुपये आंकी गई है। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी की गई है।
पुलिस अब अभियुक्ता से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने अन्य किन-किन स्थानों पर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है और क्या उसके साथ कोई अन्य सहयोगी भी शामिल हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार महिला का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ गोरखपुर और कुशीनगर जनपदों में चोरी और लूट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2021 में शाहपुर थाना क्षेत्र में लूट के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था, जबकि वर्ष 2025 में कुशीनगर के कोतवाली पड़रौना में भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्ता के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही, उसके आपराधिक नेटवर्क और संभावित साथियों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

10 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

10 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

11 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

11 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

11 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

11 hours ago