Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

समाधान दिवस पर 31 मामले पेश 06 मामले मौके पर निस्तारित

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)। जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन निचलौल तहसील सभागार में जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 31 मामले आये, जिसमें 06 मामलों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पेश मामलों में 05 आवेदन राजस्व विभाग के, 06 पुलिस विभाग, 02 विकास विभाग और 18 अन्य विभागों से संबंधित थे। अवशेष मामलों के लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सम्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्रता पूर्वकऔर नियमानुसार वादों को निस्तारित किया करें। उन्होंने पुलिस व राजस्व संबंधी मामलों में संयुक्त टीम गठित कर स्थलीय भ्रमण कर मामलों को निस्तारित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रस्तुत मामलों में गंभीरता दिखाते हुए मामलों को यथाशीघ्र निस्तारित करने और इस विषय मे नियमित समीक्षा हेतु सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, एसडीएम निचलौल सत्यप्रकाश मिश्रा, तहसीलदार राजेश कुमार श्रीवास्तव, पीडी रामदरश चौधरी व अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments