शीतला धाम की मूल प्रतिमा हटाने का विरोध, हिंदू जागरण समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र शीतला मंदिर धाम को लेकर चल रहे विवाद के बीच हिंदू जागरण समिति ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। समिति ने मंदिर की मूल प्राण-प्रतिष्ठित प्रतिमा को वर्तमान स्थान से हटाने के किसी भी प्रयास पर तत्काल रोक लगाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि शीतला मंदिर धाम करोड़ों हिंदुओं की आस्था और सनातन परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मंदिर का भव्य निर्माण और सौंदर्यीकरण स्वागत योग्य है, लेकिन प्राण-प्रतिष्ठित प्रतिमा को उसके मूल स्थान से हटाना धार्मिक परंपराओं और श्रद्धालुओं की भावनाओं के विरुद्ध होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग कथित रूप से फर्जी समिति बनाकर मंदिर के संचालन, राजनीतिकरण और व्यवसायीकरण का प्रयास कर रहे हैं।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एडवोकेट रामकृष्ण भारद्वाज, जिलाध्यक्ष मनीष सिंह और प्रांतीय मंत्री रवि गुप्ता ने कहा कि सदियों से जिस स्थान पर श्रद्धालु माता शीतला के दर्शन-पूजन करते आ रहे हैं, उसी स्थान की धार्मिक एवं ऐतिहासिक पहचान बनी हुई है। प्रतिमा को हटाने से मंदिर की परंपरा और प्रामाणिकता पर प्रश्नचिह्न खड़े हो सकते हैं।

मंदिर के मुख्य पुजारी दीपक महाराज ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर विद्वान आचार्यों, संत समाज, परंपरागत पुजारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं की राय के आधार पर निर्णय लेने की मांग की। वहीं धर्मशास्त्र के विद्वान मुरली मनोहर पांडे ने चेतावनी दी कि यदि प्रतिमा हटाने का प्रयास किया गया तो लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

समिति ने ज्ञापन में प्रशासन से सभी पक्षों के साथ संवाद स्थापित कर कानून, धार्मिक परंपराओं और जनभावनाओं के अनुरूप समाधान निकालने की मांग की। इस दौरान एडवोकेट योगेंद्र प्रजापति, राज श्रीवास्तव, राजकुमार मौर्य, सुरेंद्र मिश्रा, आकाश ठाकुर, आदित्य रंजन सिंह, अशोक पांडे, जवाहर मिश्रा, विजय गुप्ता, रवि सैनी, अमित पांडे, संदीप मिश्रा, सोनू पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

3 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

4 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

4 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

4 hours ago

कैरियर काउंसिलिंग से छात्राओं को मिलेगी सही दिशा, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज…

4 hours ago